{"_id":"6af4b8b0767c0e29820c07c7","slug":"anudan-money-given-to-goshala-sirsa-news-c-128-1-svns1027-168248-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 21 गोशालाओं को लाखों रुपये की अनुदान राशि के चेक वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 21 गोशालाओं को लाखों रुपये की अनुदान राशि के चेक वितरित
Thu, 12 Nov 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। गांव केलनिया स्थित नंदीशाला में आयोजित कार्यक्रम में गोशालाओं के प्रतिनिधियों को अनुदान
- हरियाणा गोसेवा आयोग के चेयरमैन रामचंद्र कंबोज ने केलनिया नंदीशाला में आयोजित कार्यक्रम में बांटी राशि
- भाजपा जिलाध्यक्ष यतींद्र सिंह ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, गोवंश संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों पर दिया जोर
फोटो-- 1
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव केलनिया स्थित नंदीशाला में गोसेवा एवं गोवंश संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हरियाणा गोसेवा आयोग के अध्यक्ष रामचंद्र कंबोज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
उन्होंने सिरसा हलके की 21 गोशालाओं एवं नंदीशालाओं को लाखों रुपये की अनुदान राशि के चेक वितरित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष यतींद्र सिंह ने की।
कार्यक्रम में रामचंद्र कंबोज ने कहा कि गोवंश का संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं बल्कि हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक जिम्मेदारी भी है। प्रदेश सरकार गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के साथ गोशालाओं एवं नंदीशालाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
गोसेवा आयोग का उद्देश्य संस्थाओं को आर्थिक एवं व्यवस्थागत सहयोग उपलब्ध करवाकर गोवंश के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि नंदीशालाओं में चारा, पानी, शेड, चिकित्सा और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।
अनुदान राशि मिलने से संस्थाओं के संचालन में मदद मिलेगी और गोवंश की देखभाल के कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने गोसेवा में जुटे संचालकों और सेवाभावी लोगों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही संरक्षण अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाया जा सकता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष यतींद्र सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय को विशेष स्थान प्राप्त है। गोसेवा और गोवंश संरक्षण हमारी परंपराओं का अभिन्न हिस्सा हैं। बेसहारा गोवंश को आश्रय देकर उनकी देखभाल करना सराहनीय सामाजिक कार्य है।
समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस पुनीत कार्य में अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देना चाहिए। इससे पहले नंदीशाला कमेटी के प्रधान सुशील कंदोई ने कमेटी की ओर से अध्यक्ष रामचंद्र कंबोज व अन्य अतिथियों को पटका पहनाकर स्वागत किया।
मंच संचालन अश्वनी बंसल ने किया। इस अवसर पर नंदीशाला कमेटी के उपप्रधान सुधीर ललित, सचिव मनोज बंसल, कोषाध्यक्ष महेंद्र बनीवाला, स्व. पवन बंसल के सुपुत्र मनोज बंसल व कमल बंसल आदि मौजूद रहे। इस दौरान नंदीशालाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
इन 21 संस्थाओं को मिले अनुदान राशि के चेक
श्री स्वामी लक्ष्येश्वर आश्रम गोसेवा सदन फूलकां : 12,70,229 रुपये
श्री वासुदेव कृष्ण गोशाला डिंग : 21,95,387 रुपये
श्री कृष्ण गोशाला शेरपुरा : 15,35,642 रुपये
श्री कृष्ण परनामी गोशाला कंवरपुरा : 13,36,996 रुपये
श्री गिरधर गोपाल गोशाला धिंगतानियां : 4,52,471 रुपये
चौ. देवीलाल गोशाला खाजाखेड़ा : 23,45,674 रुपये
श्री केशव गोशाला अलीमोहम्मद : 14,14,247 रुपये
श्री गोशाला सिरसा : 66,46,905 रुपये
श्री राधा कृष्ण गोसेवा सदन रामनगरिया : 10,18,059 रुपये
श्री कृष्ण प्रणामी गोशाला नहराना : 5,08,754 रुपये
श्री श्याम गोरक्षा दल मेमोरियल ट्रस्ट सिरसा : 7,15,124 रुपये
श्री कृष्ण गोशाला जोधकां : 9,17,081 रुपये
श्री कृष्ण परनामी गोशाला एवं नंदीशाला नटार : 2,90,795 रुपये
श्री किशोरी गोशाला सेवा समिति मोडियाखेड़ा : 2,22,925 रुपये
श्री कृष्ण परनामी गोशाला चौबुर्जा : 2,07,474 रुपये
श्री गोसेवा संघ नटार रोड : 2,43,341 रुपये
श्री कृष्ण परनामी नंदीशाला शाहपुर बेगू : 4,59,092 रुपये
श्री नंदी गोशाला रंगड़ीखेड़ा : 2,81,967 रुपये
नंदीशाला केलनिया : 12,50,916 रुपये
श्री पंचमुखी बालाजी धाम चैरिटेबल ट्रस्ट सिरसा : 2,46,100 रुपये
श्री राधा कृष्ण गोशाला कर्मगढ़ : 3,98,947 रुपये

फोटो