फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Anti-drug shout on Martyrdom Day: ADGP said- Shaheed Bhagat Singh freed the country from slavery, we will make it drug-free

शहीदी दिवस पर भरी नशा विरोधी हुंकार : एडीजीपी बोले- शहीद भगत सिंह ने देश को गुलामी से मुक्त करवाया, हम नशामुक्त बनाएंगे

Thu, 23 Mar 2023 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 23 Mar 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Anti-drug shout on Martyrdom Day: ADGP said- Shaheed Bhagat Singh freed the country from slavery, we will make it drug-free
ऐलनाबाद में नशा मुक्ति कार्यक्रम में उपस्थित एडीजीपी श्रीकांत जाधव व अन्य।  संवाद
ऐलनाबाद। शहीद भगत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट और प्रयास संस्था ने शहीदी दिवस पर नशा मुक्त अभियान कार्यक्रम आयोजित किया। बतौर मुख्य अतिथि हिसार मंडल के एडीजीपी श्रीकांत जाधव शामिल हुए। उन्होंने नशा के खिलाफ हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह ने देश को गुलामी से मुक्त, हमें नशा मुक्त बनाना है।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का शुभारंभ एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने भगत सिंह के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहीद भगत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक अरोड़ा और महासचिव राहुल कामरा ने की। सीआरडीएवी स्कूल के बच्चों द्वारा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए एक प्रदर्शनी भी पेश की गई। नशा मुक्ति कार्यक्रम में नशा छोड़ने वाले 25 लोग पहुंचे और एडीजीपी के सम्मुख आजीवन नशे से दूर रहने की शपथ ली।
विज्ञापन

एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने भगत सिंह के जीवन की घटनाओं पर प्रकाश डाला और उनके जीवन से जूड़ी कुछ यादों को ताजा करते हुए बताया कि जब भगत सिंह जेल में थे तो उनसे उनकी मां मिलने के लिए जाया करती थीं। फांसी की सजा होने के बाद भी एक दिन भी उनके चेहरे पर सनक दिखाई नहीं दी। वे हमेशा कहते कि मां वे मरेंगे नहीं, बल्कि देश पर कुर्बान होकर अमर होंगे, वे पैदा ही देश के लिए हुए हैं। उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है और इस बुराई से लड़ने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होना होगा। तभी हम इस अभिशाप को जड़ से खत्म कर सकते हैं। कार्यक्रम में एएसपी दीप्ति गर्ग, आईएएस अधिकारी यश जुलेका, एसडीएम वेद प्रकाश बेनीवाल, डीएसपी विरेंद्र सिंह यादव, एसएमओ डॉ. हरप्रीत कौर, तहसीलदार विवेक गोयल और एसएमओ पंकज शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
युवा ला सकते हैं देश में क्रांतिकारी बदलाव : डीसी
डीसी पार्थ गुप्ता ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह की देश के प्रति समर्पित भावना से प्रेरणा लेकर आज का युवा देश में क्रांतिकारी बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि नशे जैसी बुराई से दूर रहकर अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर अपने मां-बाप का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा नशे के नशे के खिलाफ आमजन के सहयोग से अभियान चलाया जा रहा है।


देशभक्तों से लेनी चाहिए प्रेरणा : एसपी
एसपी डॉ. अर्पित जैन ने कहा कि युवा पीढ़ी को शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव जैसे देशभक्तों से प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रत्येक युवा के अंदर देशभक्ति का नशा होना चाहिए, ताकि हम शहीदों के सपनों को साकार कर एक उज्जवल भारत का निर्माण कर सकें। पुलिस अधीक्षक ने जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन क्लीन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ चलाया जा रहा जिला पुलिस का अभियान काफी सार्थक साबित हो रहा है तथा आमजन के सहयोग से जहां नशा तस्करों की लगातार धरपकड़ की जा रही है वहीं आमजन को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed