फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Anti-drug message given to youth by organizing volleyball match

Sirsa News: वाॅलीबाल का मैच करवा युवाओं को दिया नशा विरोधी संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Anti-drug message given to youth by organizing volleyball match
खेल ग्राउंड में उप​स्थित ​खिलाड़ी व पुलिस कर्मी।
सिरसा। चौटाला पुलिस ने स्टेडियम में बच्चों को वॉलीबाल खेल कराकर उन्हें नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया। इस दौरान चौकी प्रभारी उप निरीक्षक आनंद कुमार ने युवाओं व आमजन को नशे के खिलाफ कमेटी बनाने के लिए भी प्रेरित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युवा खेलों में रुचि लेकर गांव स्तर पर स्टेडियम या खेल मैदान कबड्डी, क्रिकेट, वाॅलीबाल, फुटबाल जैसे खेल खेलें। नशा जैसी बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए गांव स्तर पर कमेटियां बनाकर प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी ने कहा कि नशा कोई भी हो वह परिवार को बर्बाद कर देता है। समाज में अधिकांश अपराध नशे के कारण ही हो रहे हैं। शराब, चरस, गुटखा, सिगरेट, बीड़ी, खैनी पहले का चलन बढ़ रहा है। पहले युवा नशा शौक के कारण करता है और बाद में धीरे-धीरे वह अन्य नशे जैसे हेरोइन, अफीम, डोडा पोस्त आदि जानलेवा नशे लेना शुरू कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे की पूर्ति के लिए क्राइम का सहारा लेते हैं और नौजवान चोरी, स्नैचिंग, लूट, अवैध हथियार के साथ वारदातों को अंजाम देते हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनके क्षेत्र में कोई नशा तस्करी, नशा बेचने संबंध में कार्य करता है तो पुलिस को सूचना भी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed