फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Annual Mahotsav at Shri Khatu Shyam Dham from 17th, preparations in full swing

Sirsa News: श्री खाटू श्याम धाम में वार्षिक महोत्सव 17 से, तैयारियां जोरों पर

Tue, 13 Feb 2024 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 13 Feb 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Annual Mahotsav at Shri Khatu Shyam Dham from 17th, preparations in full swing
रानियां रोड स्थित श्री खाटू श्याम धाम में मंदिर को सजाने का काम करते कारीगर। समिति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। रानियां रोड स्थित श्री खाटू श्याम धाम में वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए श्याम परिवार ट्रस्ट ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंदिर में पांच दिवसीय वार्षिक महोत्सव 17 से 21 फरवरी तक चलेगा।
श्याम परिवार ट्रस्ट की ओर से मंदिर परिसर में सफाई और रंग-रंगोन कर काम जारी है। कारीगरों की ओर से भगवानों की मूर्तियां बनाई जा रही हैं। पूरे मंदिर को भव्य रूप से बिजली चलित रंग-बिरंगी लड़ियों से सजाया जा रहा है। कमेटी के प्रधान डाॅ. श्याम सुंदर गुप्ता व भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि इस पांच दिवसीय महोत्सव में भगवान कृष्ण के जीवन प्रसंगों पर आधारित अनेक झांकियां सजाई जाएंगी।
विज्ञापन


मुख्य आकर्षण का केंद्र चलती फिरती रंगोली
कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र महाराष्ट्र के कारीगरों द्वारा तैयार एक चलती-फिरती रंगोली होगी। 18 को शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा नई अनाज मंडी से दोपहर सवा एक बजे शुरू होकर प्रमुख बाजारों से रानियां रोड होते हुए प्रमुख मंदिर खाटू श्याम धाम पहुंचेगी। यात्रा में 751 ध्वजा, बैंड बाजे, शहनाई वादन, राजस्थानी ढप, सुंदर-सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस प्रकार चलेंगे कार्यक्रम
17 फरवरी
- गणेश पूजन, ध्वजा पूजन, रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिताएं।
------
18 फरवरी को
नगर भ्रमण शोभायात्रा, शाम को भंडारा
------

19 फरवरी को
श्री श्याम भव्य दरबार, भजनामृत, बाबा को 56 भोग
------
20 फरवरी को एकादशी पर अर्द्धरात्रि जागरण
-----
21 फरवरी की
-सुबह बाबा की अलौकिक ज्योत प्रज्वलित होगी, प्रसाद वितरण, भंडारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed