फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Angry youth expressed anger over paper leak, memorandum submitted to Tehsildar

पेपर लीक से खफा युवाओं ने जताया रोष, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Angry youth expressed anger over paper leak, memorandum submitted to Tehsildar
ऐलनाबाद तहसील परिसर में ज्ञापन देने के लिए एकत्रित हुए विद्यार्थी। - फोटो : Sirsa
सिरसा, ऐलनाबाद, रानियां, चोपटा। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की सिपाही पद का पेपर रद्द होने पर विद्यार्थी लघु सचिवालय पहुंचे और तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों ने परीक्षा रद्द किए जाने पर रोष जताया। प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। विद्यार्थियों ने तहसीलदार गुरदेव सिंह को ज्ञापन सौंपा ओर अपनी मांगें रखी। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के चलते रैपिड एक्शन फोर्स व पुलिस के जवान मौके पर तैनात रहे।
विज्ञापन

विद्यार्थी पूनम व मुनीश कुमार ने बताया की सिपाही पद को लेकर जो पेपर लीक हुआ है उसको लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने आए है। उन्होंने बताया की जो कोई भी पेपर लीक करते है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। पूनम ने बताया की इससे पहले ग्राम सचिव के लिए हुई परीक्षा में भी सरकार द्वारा जो किया गया था वहीं अब फिर दोहराया गया है। उन्होंने बताया की कुछ लोग पैसों के बलबूते पर अपनी सिलेक्शन करवा लेते है, जिससे पढ़ने वाले बच्चों को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिलता ।
विज्ञापन

पेपर लीक मामले में रानियां शहर में प्रदर्शन कर सौंपा मांग पत्र
पर्ची खर्ची बंद करने का दावा करने वाली प्रदेश सरकार के कार्यकाल में अनेकों बार हो रहे पेपर लीक मामले को लेकर गुस्साए छात्रों ने शहर में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। बेरोजगार अमरीक सिंह, लखबीर सिंह, बलराज सिंह, लक्की सिंह, नवतेज सिंह, मनजीत सिंह, किरणदीप कौर, निशा रानी ने बताया कि सरकार द्वारा युवा बेरोजगारों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जब भी सरकारी नौकरी के लिए परीक्षाएं लेती हैं तो वे लीक हो जाते हैं और दिन-रात मेहनत करने वाले बेरोजगारों की उम्मीदों पर पानी फिर जाता है। भय और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन करने का दावा करने वाली सरकार के कार्यकाल में अनेकों बार पेपर लीक हुए हैं, जिसका खामियाजा हजारों बेरोजगारों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के लगाए आरोप
ऐलनाबाद में भी पुलिस भर्ती की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों ने तहसील परिसर में एकत्र होकर पुलिस भर्ती में पेपर लीक मामले में व पेपर में सिलेबस से बाहर प्रश्न आने को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। परीक्षार्थियों ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल को एक ज्ञापन भेजकर युवाओं के भविष्य से बार-बार हो रहे खिलवाड़ को बंद करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में लड़कियां भी लड़कों के साथ शामिल हुई। आक्रोशित लड़के व लड़कियों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि हरियाणा में ही सबसे ज्यादा पेपर लीक हो रहे है। इस मौके पर विनोद कुमार, सुनील स्वामी, रमेश कुमार, प्रिंस, मोनिका भाम्भू, पिंकी, मंजू, रेनू व कविता मौजूद रहे।

पुलिस कांस्टेबल परीक्षा मामले को लेकर ज्ञापन सौंपती छात्रा।

पुलिस कांस्टेबल परीक्षा मामले को लेकर ज्ञापन सौंपती छात्रा।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed