{"_id":"616b1540510cd46f671cd513","slug":"angry-bharat-singh-bainiwal-entered-the-election-campaign-with-the-congress-state-president-with-a-sad-heart-sirsa-news-hsr614595686","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखी मन से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के साथ चुनाव प्रचार में उतरे नाराज भरत सिंह बैनीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुखी मन से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के साथ चुनाव प्रचार में उतरे नाराज भरत सिंह बैनीवाल
विज्ञापन
जनसंपर्क के दौरान जनसभा को संबोधित करते भरत सिंह बैनीवाल
- फोटो : Sirsa
सिरसा। टिकट कटने से नाराज हुए पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल अब चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतर गए हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के साथ प्रचार करने का फैसला किया है। जनसंपर्क अभियान के दौरान भरत सिंह बैनीवाल ने प्रत्याशी का बिना नाम लिए प्रचार किया। भरत सिंह बैनीवाल पहले ही कह चुके हैं कि वे हाईकमान के साथ प्रचार करेंगे ना कि प्रत्याशी के साथ।
शनिवार को पूर्व विधायक भरत सिंह ने कुमारी सैलजा के साथ हलके के दर्जनों गांवों में चुनाव प्रचार कार्यक्रमों में शिरकत की। भरत सिंह बैनीवाल रिश्ते में पार्टी प्रत्याशी पवन बैनीवाल के चाचा भी लगते हैं। इस चुनाव में टिकट के वे भी प्रबल दावेदार भी थे। मगर पार्टी ने पवन बैनीवाल को चुनाव मैदान में उतारा दिया। इससे भरत सिंह बैनीवाल नाराज हो गए थे। लेकिन अब वे साथ चलने को तैयार हैं।
भाजपा और इनेलो प्रत्याशी ने भी किया जनसंपर्क
उपचुनाव में भाजपा-जजपा उम्मीदवार गोबिंद कांडा ने क्षेत्र के गांव किशनपुरा, मिठनपुरा, ढाणी शेरां, कर्मशाना का दौरा किया। उन्होंने कहा कि जनता के साथ विश्वासघात करने वालों को सबक सिखाने का मौका मिला है। जिसकी अनदेखी के चलते क्षेत्र का विकास तक नहीं हो पाया। दूसरी ओर इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला ने भी उमेदपुरा, मेहनाखेड़ा, चिकलनी ढाब, भुर्टवाला, पोहड़का, कुमथला, मूसली, ममेरा, ढाणी लखजी का दौरा किया।