फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Anger among Vaishya community due to non-start of excavation work of Agroha mound: Bajrang Garg

अग्रोहा टीले की खोदाई का काम शुरु न होने से वैश्य समाज में रोष : बजरंग गर्ग

Sun, 20 Oct 2024 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 20 Oct 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Anger among Vaishya community due to non-start of excavation work of Agroha mound: Bajrang Garg
निजी होटल में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बजरंग गर्ग।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हरियाणा प्रदेश के व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने शनिवार को वैश्य समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अग्रोहा धाम में 10 नवंबर को होने वाले वार्षिक मेला के लिए निमंत्रण दिया।
उन्होंने बताया कि अग्रोहा धाम में 30 करोड़ रुपये से महाराजा अग्रसेन के नाम पर दो संग्रहालय बनाए गए हैं। 1300 लोगों के बैठने के लिए सभागार बनाया गया है। बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम में 125 एकड़ में जो महाराजा अग्रसेन का महल था, जो टीले के रूप में बदल चुका है। सरकार ने अग्रोहा टीले की खुदाई करवाने की घोषणा करने के बावजूद अभी तक खोदाई का काम शुरू नहीं करवाया है। इससे वैश्य समाज में रोष है। सरकार को अपनी घोषणा के अनुसार तुरंत प्रभाव से टीले की खोदाई का काम शुरू करवाए।
विज्ञापन

गर्ग ने कहा कि सरकार को अग्रोहा में इंडस्ट्रीज जोन व टेक्सटाइल हब बनाना चाहिए, अगर सरकार अग्रोहा में इंडस्ट्रीज जोन व टेक्सटाइल हब बनती है तो अग्रोहा धाम से जुड़े उद्योगपति पूंजी निवेश करने के लिए तैयार हैं। अग्रोहा में इंडस्ट्रीज लगाने से लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा । इस अवसर पर अग्रोहा धाम वैश्य समाज के प्रधान अनिल सर्राफ, व्यापार मंडल जिला प्रधान व प्रदेश महासचिव हीरालाल शर्मा, उप प्रधान भारत भूषण गोयल, उप प्रधान प्रवीण महिपाल, संगठन मंत्री अंजनी कनोडिया, महिला प्रधान कमलेश बांसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed