फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Anger among the villagers due to the attitude of Ding station in-charge, picketed the police station

डिंग थाना प्रभारी के रवैये से ग्रामीणों में भड़का आक्रोश, थाने पर लगाया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Anger among the villagers due to the attitude of Ding station in-charge, picketed the police station
डिंग थाने का घेराव कर बैठे बग्गुवाली के ग्रामीण। संवाद - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। डिंग थाना प्रभारी पर रिश्वत लेकर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं किए जाने के आरोप लगाकर बग्गुवाला के ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर अपनी नाराजगी का इजहार किया। ग्रामीणों ने यहां पर करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस के खिलाफ धरना देकर रोष प्रकट किया। वहीं, ग्रामीणों ने थाना प्रभारी के तबादले और चोरी मामले में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।
वीरवार को डिंग थाना का घेराव किया। इस दौरान ग्रामीण भूपेंद्र सिंह वैदवाला, हरविंद्र सिंह थिंद मलकित सिंह झिंजर, रघुवीर सिंह कुलवंत सिंह ने बताया कि 26 जून की रात को बग्गुवाली गांव के कुलवंत सिंह के घर से गांव के ही एक युवक ने चार तोले सोना और 10 हजार की नकदी अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर चुरा ली थी। घटना की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो वह गांव का ही एक युवक पाया गया। ऐसे में उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी और आरोपियों को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों और पुलिस ने उक्त आरोपी से पूछताछ की तो आरोपी ने चोरी किए जाने की वारदात को कबूल लिया, जिसमें उसने भूना निवासी अपने रिश्तेदारों के नाम भी बताए। इसके दो दिन बाद ही पुलिस ने उक्त युवक की ओर से चोरी न किए जाने की बात ग्रामीणों को बताई। आरोपी ने भी चोरी की वारदात किए जाने से इंकार कर दिया। इस ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस रिश्वत लेकर उक्त आरोपियों को बचाना चाहती है और रिकवरी नहीं करवा रही। ग्रामीणों ने कहा कि पहले भी थाना प्रभारी अवतार सिंह पर रिश्वत लेकर आरोपियों को बचाने व काम करने के भी मामले सामने आ चुके हैं। ग्रामीणों की ओर से थाने का घेराव किए जाने की सूचना मिलने के बाद डीएसपी साधू राम भी मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने भी मामले की जांच करने व उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। ऐसे में ग्रामीणों ने डेढ़ घंटे बाद धरना समाप्त कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण बोले, थाने में नहीं होती सुनवाई
वहीं, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी हर छोटे बड़े काम के लिए लोगों से रिश्वत लेते हैं, जिसके कारण पीड़ितों की सुनवाई नहीं हो पाती। वहीं, भूपेंद्र सिंह वैदवाला ने डीएसपी के समक्ष भी यह समस्या रखी । उन्होंने बताया कि कई गांव वालों से थाना प्रभारी की ओर से रिश्वत ली गई है।

डिंग थाने के घेराव किए जाने का मामला संज्ञान में है। रिश्वत लेने मामले की जांच के लिए डीएसपी को आदेश दे दिए गए हैं। जांच के बाद जो भी गलत पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. अर्पित जैन, एसपी सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed