फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ANC staff take action in Dabwali, wanted supplier 'Chuhi' arrested in 7.23 grams heroin smuggling case

Sirsa News: एएनसी स्टाफ डबवाली की कार्रवाई, 7.23 ग्राम हेरोइन तस्करी मामले में वांछित सप्लायर ‘चूही’ गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
ANC staff take action in Dabwali, wanted supplier 'Chuhi' arrested in 7.23 grams heroin smuggling case
डबवाली। पुलिस ने सोमवार को 7.23 ग्राम हेरोइन तस्करी मामले में सप्लायर साहिल उर्फ चूही निवासी वार्ड नंबर 15, मंडी डबवाली को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई एएनसी स्टाफ डबवाली प्रभारी उप निरीक्षक सूबे सिंह के नेतृत्व में की गई।
विज्ञापन

प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि 5 सितंबर को सीआईए स्टाफ कालांवाली ने बस स्टैंड डबवाली से 7.23 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी वेद प्रकाश उर्फ बांशू निवासी वार्ड नंबर 7, मंडी डबवाली को काबू किया था। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ के दौरान वेद प्रकाश ने खुलासा किया था कि उसने हेरोइन साहिल उर्फ चूही से खरीदी थी। इसी के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए मंगलवार को चूही को गिरफ्तार किया। एएनसी प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि हेरोइन तस्करी नेटवर्क के अन्य आरोपियों तक भी पहुंच बनाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कालांवाली थाना पुलिस ने 14.69 ग्राम हेरोइन तस्करी के मामले में बिल्लू सिंह निवासी कालांवाली को गिरफ्तार किया। आरोपी को जगमोहन सिंह उर्फ हरमन से पूछताछ के बाद पकड़ लिया गया। प्रभारी थाना कालांवाली सुनील कुमार ने बताया कि 18 अगस्त को सीआईए स्टाफ कालांवाली में तैनात एसआई रामस्वरूप ने टीम के साथ गश्त कर रहे थे। सूचना पर गांव पाना से पिपली रोड पर नाकाबंदी कर दी। बाइक सवार जगमोहन सिंह उर्फ हरमन निवासी जगमालवाली को 14.69 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया। जगमोहन सिंह ने पूछताछ में बताया कि वह हेरोइन बिल्लू सिंह से लेकर आया है। इसके बाद मंगलवार को आरोपी बिल्लू को काबू किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed