फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   An elderly man riding a bicycle died after being hit by a car. The old man was going to collect fodder for animals from the farm.

Sirsa News: कार की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत, खेत से पशुओं के लिए चारा लेने जा रहा था बुजुर्ग

Mon, 07 Oct 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 07 Oct 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
An elderly man riding a bicycle died after being hit by a car. The old man was going to collect fodder for animals from the farm.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सिरसा। साइकिल पर सवार होकर खेत में चारा लेने जा रहे बुजुर्ग को कार चालक ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक ने एंबुलेंस बुलाकर घायल को निजी अस्पताल में पहुंचाया और परिजनों को सूचित किया। परिजन जब बुजुर्ग को घर ला रहे थे, तो रास्ते में उनकी मौत हो गई।

पुलिस को दी शिकायत में ऐलनाबाद के वार्ड 7 निवासी कालूदास ने बताया कि उसका ताऊ तुलसीदास (66) पांच अक्तूबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे साइकिल पर सवार होकर खेत से पशुओं के लिए चारा लेने जा रहा था। जब ताऊ लखजी ढाणी के पास पहुंचे, तो ऐलनाबाद की तरफ से आ रहे कार चालक गुरमेल सिंह वासी वार्ड-6 ऐलनाबाद ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में उसके ताऊ तुलसीदास गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक ने मौके पर एंबुलेंस बुलाकर ताऊ को सिरसा स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया और उनको फोन कर हादसे के बारे में सूचित किया। ताऊ की गंभीर हालत होने पर वे उन्हें ऐलनाबाद ला रहे थे, जब वे मल्लेकां के पास पहुंचे तो उनकी मौत हो गई। पुलिस ने भतीजे की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed