फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   An accused of fraud by creating a fake company has been arrested.

Sirsa News: त्योहारी जोश संग बढ़ी ग्रीन पटाखों की मांग, पर्यावरण बचाने की दिखी चिंता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
An accused of fraud by creating a fake company has been arrested.
सिरसा। मिनी बाईपास पर स्टॉल पर पटाखों की खरीद करते हुए आमजन। संवाद
सिरसा। जिले में पटाखों को लेकर शहरवासियों सहित ग्रामीणों में भी ग्रीन पटाखों को लेकर क्रेज देखने को मिला। सुबह से ही पटाखों की स्टॉलों पर ग्राहकों की भीड़ नजर आई। जिले में प्रशासन की अनुमति के अनुसार 32 व शहर में 12 स्टॉल पटाखों की स्टॉल लगाई गई थी। जहां सुरक्षा को लेकर पानी के ड्रम से लेकर दमकल विभाग की टीमें उपकरणों सहित तैनात रहीं।
विज्ञापन




शहर में सावन स्कूल के सामने लगी पटाखों की 12 स्टालों पर सुबह से ही आमजन पटाखे लेने के लिए पहुंचने लगे। बच्चों परिजनों सहित पटाखों की खरीदारी करने के लिए पहुंचे। पटाखों में बच्चों को अनार और रंग-बिरंगी फुलझड़ी ज्यादा पसंद आई। इसमें कई बच्चे बुलेट पटाखे भी खरीदते नजर आए हैं।
विज्ञापन


---

यह रहे सुरक्षा के प्रबंध

प्रशासन की ओर से लगवाई गई 12 स्टाॅल की आगजनी से सुरक्षा के तौर पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां तैनात की गईं। वहीं, प्रत्येक स्टॉल के सामने पानी से भरकर ड्रम रखे गए हैं। वस्टालों पर आने व जाने के लिए तीन रास्ते बनाए गए हैं। इसमें दो गेट मिनी बाईपास की तरफ व एक गेट सावन स्कूल की तरफ से रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----



नेताजी कम रेट पर दिलवा रहे पटाखे

जिले में प्रशासन की अनुमति के अनुसार 32 स्टॉल लगाई गई है। लोग सस्ते और स्टॉल पर पटाखों के दाम होने के चलते सीधे गोदाम से पटाखों की खरीदारी करते दिखे। लोगों का कहना था कि यहां स्टॉल से कम दाम में पटाखे मिले रहे हैं। शहर में पांच के करीब गोदाम भाजपा व अन्य नेताओं के हैं जहां राजनीतिक लोग उनकी सिफारिशों के अनुसार गोदाम से पटाखों की खरीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed