फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Among those who applied for Super-100 exam, Sirsa topped while Panchkula lagged behind

Sirsa News: सुपर-100 परीक्षा के लिए आवेदन देने वालों में सिरसा रहा अव्वल तो पंचकूला फिसड्डी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Among those who applied for Super-100 exam, Sirsa topped while Panchkula lagged behind
सिरसा। सुपर-100 की प्रवेश परीक्षा को लेकर 31 जनवरी तक जिले के विद्यार्थियों ने प्रदेशभर में सबसे ज्यादा आवेदन किए हैं। परीक्षा के लिए जिले के 2771 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। सुपर-100 में प्रवेश के लिए 6 फरवरी को जिले के विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा होनी है।
विज्ञापन

बता दें कि सुपर-100 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 जनवरी थी। फिलहाल की रिपोर्ट के अनुसार परीक्षा के लिए सिरसा जिले के विद्यार्थियों ने सबसे अधिक आवेदन किए हैं। आवेदनों का डाटा अपडेट होने के बाद स्थिति बदल सकती है। 31 जनवरी की शाम तक आवेदन करने में सिरसा प्रदेश में पहले नंबर पर है। वहीं 6 फरवरी को परीक्षा सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक होगी। इस परीक्षा में जो विद्यार्थी उत्तीर्ण होगा, वही दूसरे चरण की परीक्षा दे पाएगा। वहीं हरियाणा में सबसे कम आवेदन पंचकूला जिला से हुए हैं। पंचकूला में बुधवार शाम तक 870 आवेदन प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन

बता दें कि संसाधनों के अभाव में आईआईटी व नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाने वाले सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए प्रदेश सरकार ने सुपर-100 की शुरुआत की हुई है। जिसके अनुसार सुपर-100 के लिए विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा देनी होती है। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद विद्यार्थियों लेवल-1 की परीक्षा होती है। उसके बाद ही वे लेवल-2 की परीक्षा दे सकते हैं। चयनित विद्यार्थियों को ऑनलाइन मोड से आईआईटी व नीट की कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलत उत्तर देने पर होगी नेगेटिव मार्किंग
सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा में 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के सही उत्तर के 4 अंक निर्धारित किए गए हैं, जबकि गलत उत्तर देने पर एक अंक काटा जाएगा। अगर विद्यार्थी ने किसी प्रश्न का उत्तर नहीं दिया तो उसका कोई अंक नहीं होगा। परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू होगी। विद्यार्थी को एक घंटा पहले ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना अनिवार्य होगा।
विभाग की मेहनत लाई रंग
शिक्षा विभाग की ओर से मिशन बुनियाद व सुपर-100 को लेकर बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें जिले के सातों खंडों के खंड शिक्षा अधिकारियों को बुलाया गया। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी ज्ञान सिंह और नोडल अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने सभी अधिकारियों को आदेश दिए थे कि विद्यार्थियों को इस परीक्षा के प्रति जागरूक कर उन्हें आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। जिसके फलस्वरूप मिशन बुनियाद व सुपर-100 में आवेदन करने में जिला प्रदेशभर में पहले स्थान पर रहा है।


सभी जिलों से 31 जनवरी शाम तक आवेदन की स्थिति
1. सिरसा 2771
2. हिसार 2731

3. गुरुग्राम 2549
4. जींद 2314
5. कैथल 2274
6. अंबाला 1939
7. भिवानी 1879
8. फतेहाबाद 1848

9. करनाल 1824
10. सोनीपत 1827
11. पानीपत 1590
12. महेंद्रगढ़ 1532

13. रेवाड़ी 1416
14. कुरुक्षेत्र 1379
15. फरीदाबाद 1284
16. चरखी दादरी 1246
17. झज्जर 1150
18. यमुनानगर 1123
19. पलवल 1059
20. रोहतक 1022
21.नूहं 1008
22. पंचकूला 870


सुपर-100 में प्रवेश परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों ने इस साल काफी अच्छी भागीदारी की है। प्रदेशभर में जिले के विद्यार्थियों ने सबसे ज्यादा आवेदन किए हैं। जिसके चलते प्रदेश में जिला पहले स्थान पर आ गया है। आवेदनों की फाइनल लिस्ट 1 फरवरी को आएगी। 31 जनवरी शाम तक सिरसा जिले से 2771 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं।
- डॉ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed