फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Amit Bansal, accused of taking GST refund worth crores by creating fake firms, gets bail

Sirsa News: फर्जी फर्में बनाकर करोड़ों का जीएसटी रिफंड लेने वाले आरोपी अमित बंसल मिली जमानत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Amit Bansal, accused of taking GST refund worth crores by creating fake firms, gets bail
सिरसा। फर्जी फर्में बनाकर करोड़ों रुपये का रिफंड लेने के आरोपी अमित बंसल को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने आरोपी अमित बंसल की तीन जमानत याचिकाओं पर सोमवार को फैसला सुनाते हुए उसे नियमित जमानत दे दी। आरोपी ने वर्ष 2020 में शहर थाना सिरसा में दर्ज हुई एफआईआर 646,553 व 643 में हाईकोर्ट से नियमित जमानत मांगी थी।
विज्ञापन

जस्टिस एनएस शेखावत ने याचिका पर सुनवाई करते हुए आरोपी को जमानत दे दी। हाईकोर्ट से जमानत मिलने से अब आरोपी के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। आरोपी ने फर्जी फर्मों से जुड़ी पांच अन्य मामलों में भी हाईकोर्ट से जमानत मांगी हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि 19 नवंबर 2022 को स्टेट विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने डीएसपी गौरव शर्मा के नेतृत्व में सिरसा के एफ ब्लॉक में कारोबारी पदम बंसल के घर पर छापा मारा था। इस दौरान विजिलेंस ने पदम बंसल के पुत्र अमित बंसल को गिरफ्तार कर लिया। फर्जी फर्म मामले में अमित बंसल के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। इस मामले में आबकारी व कराधान विभाग के छह अधिकारियों को भी आरोपी बनाया गया हुआ है। डीएसपी गौरव शर्मा के मुताबिक सिरसा में मैसर्ज विशाल कार्पोरेशन के खिलाफ विजिलेंस थाने में केस दर्ज था। विजिलेंस को पता चला कि सिरसा में फर्जी फर्म चलाने का खेल वर्ष 2010 से 2015 तक खूब चला। आरोपियों ने करीब 27 फर्जी फर्म बनाकर 54 करोड़ रुपये तक रिफंड ले लिया। आरोपी फर्जी नाम पर फर्म बनाते, उसके बाद नकली बिल काटते और सरकार से जीएसटी रिफंड करवा लेते थे। आरोपी की सभी जमानत याचिकाओं को सिरसा सत्र न्यायालय खारिज कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed