फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Allegations of molestation on the teacher

लड़कियों ने डीडीओ पर लगाएं छेड़छाड़ के अरोप , पंचायत में मांगी माफी, डीईओ ने दिए जांच के आदेश

Sat, 10 Apr 2021 11:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Allegations of molestation on the teacher
जिले के एक गांव के राजकीय कन्या हाईस्कूल में वित्तीय शक्तियां रखने वाले पीजीटी अध्यापक पर दसवीं कक्षा की छात्राओं ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए। मामले को लेकर गांव के सरपंच सहित पंचायत सदस्य स्कूल में पहुंचे। पीजीटी अध्यापक ने पंचायत में अपनी गलती को माना और आगे से स्कूल में न आने की बात कही। पंचायत ने भी अध्यापक के स्कूल में आने पर रोक लगा दी है। पीजीटी अध्यापक द्वारा पंचायत में माफीनामा भी दिया गया। वहीं मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच कमेटी बनाकर जांच करने के आदेश जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार बीती सात अप्रैल को कुछ अभिभावक अपनी बेटियों के साथ छेड़छाड़ किए जाने की शिकायत लेकर गांव के सरपंच के पास पहुंचे जिसके बाद पंचायत ने अभिभावकों के साथ जाकर स्कूल में मामले की जांच की। स्कूल में हुई पंचायत के दौरान जिन-जिन छात्राओं के साथ छेड़छाड़ हुई थी उन्होंने पंचायत के सामने सारी बात बताई। पीजीटी अध्यापक ने अपनी गलती मानी है। जिसे लेकर अध्यापक ने पंचायत को माफीनामा भी दिया। अध्यापक ने आगे से स्कूल में न आने और अपना ट्रांसफर करवाने की बात कही। वहीं स्कूल प्रबंधन की ओर से बीईओ कार्यालय को सूचित करते हुए पत्र लिखा।
विज्ञापन

छेड़छाड़ के मामलों की जानकारी को लेकर स्कूलों में लगाए थे पिंक बॉक्स
छात्राओं के लिए स्कूलों में छेड़छाड़ जैसे मामलों की गुप्त जानकारी देने के लिए 2019 में शिक्षा निदेशालय ने पिंक बॉक्स लगाए गए थे। जिसमें छात्रा शिकायती पत्र डाल सकती थी जिन्हें महीने के अंत में स्कूल हैड के सामने खोले जाते हैं। उक्त स्कूल में पिंक बॉक्स न होने के कारण छात्राओं को अपने अभिभावकों को ही बात बतानी पड़ी।
विज्ञापन

जिले के एक राजकीय कन्या हाईस्कूल में एक अध्यापक पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले की जांच के लिए दो सदस्यों की जांच कमेटी बनाई गई है। - संत कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed