फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   All Staff of Singhpura chowki under Kalanwali police station of Sirsa changed 

Sirsa News: सिंघपुरा चौकी इंचार्ज सहित सभी कर्मचारी लाइन हाजिर, ग्रामीणों ने पुलिस सरंक्षण में नशा बेचने की सीएम को दी थी शिकायत

Tue, 31 May 2022 03:41 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 31 May 2022 03:41 PM IST
सार

ओढां में प्रगति रैली के बाद गांव दादू के गुरुद्वारा में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष ग्रामीणों ने पुलिस के संरक्षण में नशा बेचने की शिकायत दी थी। ग्रामीणों ने कहा था कि नशे की सप्लाई दिन दिहाड़े की जाती है। इसके बाद सीएम ने कार्रवाई के आदेश दिए थे। 

विज्ञापन
All Staff of Singhpura chowki under Kalanwali police station of Sirsa changed 
हरियाणा पुलिस - फोटो : demo pics

विस्तार

सिरसा के कालांवाली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाली सिंघपुरा चौकी इंचार्ज सहित सभी कर्मचारियों को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है और वहां पर नया स्टाफ तैनात करने के आदेश दिए है। ग्रामीणों ने पुलिस के संरक्षण में नशा बेचने के मामले की शिकायत मुख्यमंत्री मनोहर लाल को दी थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए चौकी के पूरे स्टाफ को बदलने के आदेश जारी किए। 

विज्ञापन


ओढां में प्रगति रैली के बाद गांव दादू के गुरुद्वारा में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष ग्रामीणों ने पुलिस के संरक्षण में नशा बेचने की शिकायत दी थी। ग्रामीणों ने कहा था कि नशे की सप्लाई दिन दिहाड़े की जाती है। जब वह पुलिस को मामले की शिकायत देते हैं तो पुलिस उन पर कोई भी कार्रवाई नहीं करती। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही एसपी को कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। अब एसपी डॉ. अर्पित जैन की ओर से सिंघपुरा चौकी के स्टाफ को लाइन हाजिर कर वहां पर एसआई संदीप कुमार को नया प्रभारी नियुक्त किया गया है और उन्हें नशा करने व बेचने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन

गांवों में स्थिति हो रही अधिक खराब, शिकायत के बाद नहीं होती कार्रवाई

जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में भी नशे की सप्लाई दिन दिहाड़े होती है और युवक नशे का सेवन करते है। पुलिस को मामले की शिकायत देने के बाद भी संबंधित आरोपियों पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो पाती। नशा सप्लायरों पर सख्त कार्रवाई न होने के कारण सप्लायरों के हौसले भी बुलंद होते जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रानियां में मामला दर्ज होने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई

रानियां क्षेत्र में नशे के कारण दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक के पिता ने पुलिस को नशा सप्लाई करने वाले 13 लोगों के खिलाफ शिकायत दी थी। लेकिन अभी तक संबंधित आरोपियों पर किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं हो पाई है। कॉलोनी वासी मामले को लेकर रानियां थाने का घेराव भी कर चुके हैं।

गांवों में पकड़े जा रहे है हर रोज नशा करने वाले युवा

गांवों में हर रोज नशा करने वाले युवाओं को ग्रामीणों की ओर से पकड़ा जा रहा है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी जाती है। ग्रामीण प्रदर्शन कर नशेड़ियों को पुलिस के हवाले करते है। लेकिन कुछ समय बाद फिर से ही उन्हें छोड़ दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed