{"_id":"60f1d2608ebc3e573b7ade3c","slug":"agrsen-coloney-peoples-protest-against-bjp-leaders-sirsa-news-rtk618003987","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली के निर्माण कार्य का उद्घाटन कराने आए भाजपा नेताओं का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गली के निर्माण कार्य का उद्घाटन कराने आए भाजपा नेताओं का किया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। शुक्रवार को अग्रसेन कॉलोनी की गली के निर्माण कार्य का उद्घाटन करने के लिए भाजपा नेता मनीष सिंगला व जिलाध्यक्ष आदित्य देवीलाल कॉलोनी की गली नंबर 8 में पहुंचे। लेकिन इससे पूर्व ही कॉलोनीवासियों ने भाजपा नेताओं का विरोध करना शुरू कर दिया और गली का उद्घाटन रुकवा दिया। जिसके बाद भाजपा नेता बिना उद्घाटन किए ही वहां से लौट गए।
बरसात के मौसम में पानी भरने की समस्या के चलते अग्रसेन कॉलोनी की गलियों के निर्माण कार्य शुरू किया जाना था। जिसका उद्घाटन शुक्रवार को होना था। लेकिन कॉलोनीवासियों की आपसी सहमति न होने के कारण लोगों ने गली का उद्घाटन ही नहीं होने दिया। कॉलोनीवासियों ने भाजपा नेताओं से कहा कि हम इस गली का निर्माण कार्य नहीं होने देंगे। गलियों का स्तर ही सही नहीं है। अगर इस गली का निर्माण हो जाता है तो दूसरी गलियां नीची रह जाएंगी जिससे उनके घरों में बारिश का पानी पहुंच जाएगा। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग गली बनाने के पक्ष में नजर आए। कॉलोनीवासी अमित कुमार ने भाजपा नेता मनीष सिंगला पर आरोप लगाते हुए कहा कि अग्रसेन कॉलोनी को सभी नेताओं ने वोट के लिए अड्डा बनाया हुआ है। शहर की सबसे अधिक वोट बैंक वाली गली है अग्रसेन कॉलोनी। लेकिन चुनावों के बाद कोई भी समस्या सुनने के लिए नहीं आता है।
वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा नेता मनीष सिंगला ने कहा कि कॉलोनीवासियों की सहमति के बिना कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा। सभी कॉलोनीवासियों से बैठकर राय ली जाएगी और समस्या का समाधान किया जाएगा। जब तक सभी लोग एकमत नहीं हो जाते तब तक निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा।