फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Agrasen Jayanti teaches sacrifice, cooperation and harmony: Prof. Ganeshi Lal

अग्रसेन जयंती त्याग, सहयोग और समरसता की सीख : प्रो. गणेशी लाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Agrasen Jayanti teaches sacrifice, cooperation and harmony: Prof. Ganeshi Lal
सिरसा। श्री अग्रवाल सभा रजिस्टर्ड के कार्यक्रम प्रो गणेशी लाल का सम्मानित करते हुए संस्था के सद
सिरसा। श्री अग्रवाल सभा सिरसा की ओर से अग्रसेन पार्क में प्रधान जेपी गुप्ता की अध्यक्षता व ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल के सान्निध्य में महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि विधायक गोकुल सेतिया व मनीष सिंगला और विशिष्ट अतिथि के रूप में नवीन केडिया ने शिरकत की।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद पार्क में हवन यज्ञ आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित अग्र बंधुओं ने आहुति डाली। इसके बाद कीर्तन आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रो. गणेशी लाल ने कहा कि अग्रसेन जयंती केवल उत्सव नहीं, बल्कि त्याग, सहयोग और समरसता की सीख है।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन केवल महान शासक ही नहीं, बल्कि सामाजिक समानता और आर्थिक समृद्धि के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि इस दिन समानता, न्याय, परोपकार और एक ईंट, एक रुपया के सिद्धांत को याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन न केवल एक न्यायप्रिय शासक थे, बल्कि उन्होंने लोकतांत्रिक शासन प्रणाली, धार्मिक स्वतंत्रता और पशुबलि पर प्रतिबंध जैसी अनेक ऐतिहासिक पहल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक गोकुल सेतिया ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समानता, करुणा और सामाजिक कल्याण के सिद्धांतों पर आधारित समाज की नींव रखी, जो आज भी अग्रवाल और अग्रहरि समुदायों द्वारा पूजनीय हैं। महाराजा अग्रसेन, भारतीय इतिहास के एक ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्हें न केवल एक राजा के रूप में, बल्कि एक दूरदर्शी समाज सुधारक और जनकल्याणकारी शासक के रूप में भी याद किया जाता है।

प्रधान जेपी गुप्ता ने बताया कि सभा की ओर से प्रो. गणेशी लाल, विधायक सेतिया, मनीष सिंगला व नवीन केडिया को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सभा के प्रधान जेपी गुप्ता ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अग्र बंधुओं व सहयोग के लिए प्रशासनिक तंत्र का भी आभार व्यक्त किया। इस मौके पर संजय गोयल, शोभित सिंगला, गौतम गुप्ता, दीपक गोयल, सुभाष तलवाड़िया, मनीष गुप्ता, नरेश जिंदल, अंजनी बांसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed