{"_id":"66a15264c24c8523390714f4","slug":"agency-has-been-digging-without-permission-for-three-months-sewerage-and-drinking-water-lines-are-getting-damaged-sirsa-news-c-128-1-svns1027-123174-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: तीन माह से बिना अनुमति खोदाई कर रही एजेंसी, सीवरेज व पेयजल लाइन हो रही क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: तीन माह से बिना अनुमति खोदाई कर रही एजेंसी, सीवरेज व पेयजल लाइन हो रही क्षतिग्रस्त
Thu, 25 Jul 2024 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 25 Jul 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
अग्रसेन कॉलोनी में चल रहा पाइप लाइन बिछाने का कार्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर में गैस पाइप लाइन बिछाने वाली एजेंसी की ओर से बिना अनुमति खोदाई की जा रही है। ऐसे में सीवरेज व पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त हो रही है और घरों में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। वहीं, लाइन क्षतिग्रस्त करने पर जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से कंपनी के ठेकेदार पर जुर्माना भी लगाया गया है।
शहर में लाइन बिछाकर लोगों को एलपीजी गैस की सुविधा देने के लिए गुजरात गैस लिमिटेड ने टेंडर लिया हुआ है। मार्च 2024 में एजेंसी को काम पूरा करना था, लेकिन अभी तक 40 प्रतिशत काम एजेंसी का अधूरा है। एजेंसी ने अप्रैल 2024 में दो साल की एक्सटेंशन देने के लिए नगर परिषद में दस्तावेज जमा करवाए थे। अभी तक नगर परिषद की ओर से एजेंसी को अनुमति नहीं दी गई है। इसके बाद भी धड़ल्ले से शहर में एजेंसी कार्य कर रही है। हालात ये है कि दो दिन पहले अग्रसेन कॉलोनी में गैस लाइन बिछाने के दौरान सीवरेज लाइन टूट गई। इसके बाद लोगों 112 पर शिकायत कर दी। मामला बढ़ तो जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ठेकेदार पर जुर्माना लगा दिया। एजेंसी की ओर से अभी तक 1500 से 1600 घरों में गैस की सप्लाई शुरू हो चुकी है।
यह है प्रोजेक्ट
एजेंसी की ओर से गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए शहर को 9 जोन में बांटा गया है। चार जोन का कार्य एजेंसी ने पूर्ण कर लिया है और एक जोन का कार्य चल रहा है। अधिकारियों की माने तो एजेंसी ने कंगनपुर रोड, हरि विष्णु कॉलोनी, कीर्ति नगर, अग्रवाल कॉलोनी में अपना कार्य पूरा कर लिया है। सरस्वती कॉलोनी एरिया में उनका कार्य जारी है। एजेंसी की ओर से अलग अलग जोन अलग अलग ठेकेदार को दिया गया है। वह अपने स्तर पर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
बॉक्स
एजेंसी को इस प्रकार करना था काम
- 9 जोन में बिछाई जाने वाली पाइप लाइन : 1,03,993 मीटर
- अब बिछाई जा चुकी है लाइन : 64,142 मीटर
- बकाया है लाइन : 39,851 मीटर
- एजेंसी को प्रोजेक्ट मिला : 13 अप्रैल 2021
- नगर परिषद की अनुमति थी : 13 मार्च 2022
- अनुमति खत्म हुई : 13 मार्च 2023
- लाइन बिछाने के लिए 10 अप्रैल 2024 को फिर अनुमति मांगी
बॉक्स
नगर परिषद को तीन माह पहले दस्तावेज जमा करवाए गए थे। अभी तक अनुमति नहीं दी गई है। नगर परिषद से 2026 तक अनुमति मांगी गई है। चार जोन का कार्य बाकी है। 14 से 15 करोड़ की राशि बतौर सिक्योरिटी नगर परिषद के पास जमा करवाई गई है। हमारे विशेष रूप से कांट्रेक्टर को ठेका दिया हुआ है, जो मरम्मत कार्य करता है। - कुलदीप सिंह, जेई, गुजरात गैस लिमिटेड
गैस पाइप लाइन को अभी तक अनुमति नहीं दी गई है। एजेंसी ने आवेदन किया गया है और उसको लेकर उच्चाधिकारियों से अनुमति ली जाएगी। एजेंसी ने कांट्रेक्टर को ठेका दिया हुआ है जो सड़क व लाइन दुरुस्त करता है। यदि वह दुरुस्त नहीं करेगा तो हम उसकी सिक्योरिटी राशि से दुरुस्त करवाएंगे। - प्रवीण शर्मा, जेई, नगर परिषद।
कोट्स
एजेंसी को हमने कोई अनुमति नहीं दी है। सड़कों को दुरुस्त करने के लिए एजेंसी से सिक्योरिटी राशि के तौर पर करोड़ों रुपया जमा करवाया जा चुका है। - सुरेंद्र बैनीवाल, जिला नगर आयुक्त , सिरसा