फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Again the heat started troubling: the maximum temperature increased by nine degrees in three days

फिर गर्मी सताने लगी : तीन दिनों में नौ डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान

Mon, 05 Jun 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 05 Jun 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Again the heat started troubling: the maximum temperature increased by nine degrees in three days
शहर में तेज धूप में मुंह पर कपड़ा बांधकर गुजरती स्कूटी चालक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। बारिश के बाद अब तेजी से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। तीन दिनों में ही अधिकतम तापमान नौ डिग्री बढ़कर 39 डिग्री तक पहुंच गया है। गर्मी फिर से लोगों को सताने लगी है। वहीं, मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक मंगलवार को फिर से मौसम में बदलाव होने के बाद बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
सोमवार को सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया है। दोपहर के समय गर्म हवा ने लोगों को काफी परेशान किए रखा। लोग गर्मी व तेज धूप से बचने के लिए कपड़े और छाते का सहारा लेते हुए नजर आए। वहीं, अब गर्मी बढ़ने के कारण किसान भी खेतों में नरमे की सिलाई करते हुए नजर आ रहे हैं, ताकि नरमे की फसल को खरपतवार से बचाया जा सके। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार मंगलवार को आसमान में घने बादल छाने के बाद तापमान में गिरावट होगी और बारिश होने की संभावना भी है। हालांकि अभी नरमे, ग्वार व मुंगी की फसल को किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। अगर अधिक बारिश होती है तो किसानों को इस परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मरों पर बढ़ने लगा लोड
जिले में गर्मी के बढ़ने के बाद फिर से ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ना शुरू हो गया है। हालांकि अभी तक स्थिति सामान्य है। जिले में अभी सभी ट्रांसफार्मरों पर लोड सामान्य है। हालांकि इसके पश्चात अब गर्मी बढ़ी तो ट्रांसफार्मर भी जवाब देना शुरू हो जाएंगे, जिससे शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed