फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   After two weeks, fog again, zero visibility stopped the pace

Sirsa News: दो सप्ताह बाद फिर धुंध, शून्य दृश्यता ने थामी रफ्तार

Fri, 31 Jan 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 31 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
After two weeks, fog again, zero visibility stopped the pace
सिरसा में सुबह नौ बजे छाई धुंध।
सिरसा। जिले में दो सप्ताह बाद शुक्रवार को धुंध का असर देखने को मिला। वीरवार रात 9 बजे तेजी से धुंध छाने लगी और दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। जो शुक्रवार सुबह 8 बजे तक बनी रही। इस कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। धुंध के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई।
विज्ञापन


कई दिनों से धूप निकलने और मौसम साफ रहने से धुंध खत्म हो गई थी। इस कारण तापमान 24.8 डिग्री तक पहुंच गया था। इस कारण गेहूं की फसलों में सिंचाई की आवश्यकता बढ़ गई थी। वहीं, वीरवार को अचानक मौसम में बदलाव हुआ और शुक्रवार को धुंध छा गई।।
विज्ञापन




ट्रेन अपने निर्धारित समय से 30 से 40 मिनट की देरी से चलीं। इसके अलावा गुरुग्राम, दिल्ली, चंडीगढ़, पानीपत व राजस्थान को सुबह के समय जाने वाली बसें भी अपने गंतव्य पर आधे से एक घंटे की देरी से पहुंची। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दोपहर 11 बजे के बाद धूप निकली, लेकिन बादलवायी के चलते मौसम में ठंडक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




गेहूं के लिए फायदेमंद धुंध

कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले 10 दिनों से तापमान में बढ़ोतरी के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई थी। फसलों में सिंचाई की मांग बढ़ गई थी। वहीं निरंतर तापमान बढ़ने से फसलों में बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया था। पुन: धुंध छाने के कारण गेहूं , सरसों व सब्जियों की फसल को फायदा होगा।




लाइट और डिपर जलाकर चली गाड़ियां, कार्यालय पहुंचने में हुई देरी

धुंध छाने के कारण चौपहिया वाहनों से लेकर दुपहिया वाहन चालकों को लाइट जलाकर जाना पड़ा। दृश्यता शून्य होने के कारण वाहन की गति धीमी रही। 9 बजे कार्यालय पहुंचने वाले कर्मचारी साढ़े 9 बजे तक कार्यालय पहुंचे।



सिरसा से चलने वाली ट्रेनों की स्थिति

नाम , चलने का समय, चली

किसान एक्सप्रेस, सुबह 6.25, 6.36 बजे

दिल्ली एक्सप्रेस - सुबह 6.35 , 7.18 बजे।

रेवाड़ी फाजिल्का - दोपहर 2.25, 2.44 बजे।

गोरखधाम एक्सप्रेस - शाम 3.25, 3.59 बजे।

-----

हिसार से आने वाली ट्रेनों की स्थिति

नाम, पहुंचने का समय, पहुंची

फाजिल्का रेवाड़ी, सुबह 9.27 , 10.43 बजे।

धुरी सिरसा, सुबह 10.35, 10.56 बजे।

गोरखधाम एक्सप्रेस, सुबह 10.40 , दोपहर 12.39 बजे।

रेवाड़ी बठिंडा पैसेंजर , दोपहर 2. 20, 3.13 बजे।

-----

एक सप्ताह के तापमान की स्थिति

तारीख -- अधिकतम - न्यूनतम
20 जनवरी - 22.8 डिग्री , 9 डिग्री

21 जनवरी-23.4 डिग्री , 8 डिग्री

22 जनवरी - 23 डिग्री, 8 डिग्री

23 जनवरी- 23 डिग्री, 8.8 डिग्री

24 जनवरी - 23 डिग्री, 6 डिग्री

25 जनवरी -23.9 डिग्री, 5.6 डिग्री

26 जनवरी - 23.2 डिग्री, 4.8 डिग्री

27 जनवरी -21 डिग्री, 5 डिग्री

28 जनवरी -24.8 डिग्री, 6 डिग्री

29 जनवरी - 24 डिग्री, 8 डिग्री

30 जनवरी - 23 डिग्री, 6 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed