फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   After two months, 13 people corona infected in one day, infection rate increased by 26 percent

दो माह बाद एक दिन में 13 लोग कोरोना संक्रमित, 26 फीसदी बढ़ी संक्रमण दर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
After two months, 13 people corona infected in one day, infection rate increased by 26 percent
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले सक्रिय हो रहे हैं। जिले में करीब दो महीने के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा 13 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। एक सप्ताह पहले भी एक दिन में सात लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। पिछले 11 दिनों में संक्रमण दर करीब 26 फीसदी बढ़ी है। इससे पहले 0.39 फीसदी मरीज ही सक्रिय मिले रहे थे।
वीरवार को जिले में तीन महिलाओं सहित 13 मरीज सक्रिय पाए गए हैं। इन सभी मरीजों में खांसी और जुकाम के लक्षण पाए गए हैं। 13 संक्रमितों से सिरसा में चार, ओढां में तीन, माधोसिंघाना में एक, रानियां में तीन, चौटाला में दो मरीज हैं। कोरोना संक्रमित पाए गए मरीजों में की आयु 30 से 77 वर्ष की है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। विभाग ने संक्रमित पाए गए मरीजों के संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की तलाश करनी भी शुरू कर दी है, ताकि कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए सदस्यों के सैंपल लेकर उनकी भी जांच की जा सके। इसके अलावा एक मरीज ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से 628 लोगों के लिए गए थे सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की ओर वीरवार को 628 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 6 लाख 81 हजार 346 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 33 हजार 461 लोग संक्रमित पाए गए है। अभी 916 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट आना अभी शेष है। जिले में अब तक 32 हजार 899 लोगों ने कोरोना को मात दी है। जबकि जिले में अब तक 540 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते 11 दिनों में इस तरह बढ़ा है मरीजों का ग्राफ
तिथि संक्रमित स्वस्थ
23 जून 13 01
22 जून 01 07
21 जून 04 03
20 जून 04 04
19 जून 01 00
18 जून 06 05
17 जून 03 04
16 जून 04 01
15 जून 02 00
14 जून 00 01
13 जून 07 03
कोरोना संक्रमित के 13 मामले सामने आए हैं। इसके बाद सभी मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। उन मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की भी तलाश की जा रही है। कोरोना के सैंपलिंग प्रक्रिया भी बढ़ाई जा रही है। - डॉ. हरसिमरण सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed