फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   After two days holiday, 50 people got treatment on Ayushman

Sirsa News: दो दिन के अवकाश के बाद आयुष्मान पर 50 लोगों को मिला इलाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
After two days holiday, 50 people got treatment on Ayushman
नागरिक अस्पताल में आयुष्मान कार्ड पर इलाज लेने के लिए रेजिस्ट्रेशन करवाते हुए मरीज।
सिरसा। जिले में पांच दिनों से निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड पर इलाज की सुविधा बंद है। इसके चलते पांच दिनों में एक हजार के करीब इलाज से वंचित रहे हैं। वहीं, सोमवार को दो दिन की छुट्टी के बाद नागरिक अस्पताल में आयुष्मान कार्ड पर इलाज लेने के लिए 50 मरीज पहुंचे जहां मरीजों ने आयुष्मान कार्ड की सुविधा का लाभ लिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में 77 अस्पतालों का करीब 40 करोड़ रुपये की राशि बकाया पड़ी है। बकाया राशि ने मिलने पर निजी अस्पतालों की ओर से मरीजों को आयुष्मान कार्ड पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। इसके कारण जिले में इन पांच दिनों में एक हजार के करीब मरीज आयुष्मान से इलाज लेने से वंचित रह गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, जिले में रक्षाबंधन और रविवार के चलते नागरिक अस्पताल में भी दो दिन तक अवकाश होने से मरीजों को दो दिनों तक बिल्कुल इलाज नहीं मिल पाया। वहीं, सोमवार को नागरिक अस्पताल में सेवाएं शुरू होने पर इलाज लेने के लिए मरीज पहुंचे। इस दौरान भारी भीड़ के चलते नागरिक अस्पताल में 50 के करीब मरीजों को आयुष्मान कार्ड पर इलाज मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इनमें से अधिकतर मरीज कुत्तों के काटने से रैबीज का टीका लगवाने वाले थे। वहीं, आयुष्मान के तहत 14 मरीजों को इलाज के चलते भर्ती किया गया है। राहत की बात यह है कि जहां निजी अस्पतालों की ओर से आयुष्मान कार्ड पर इलाज की सुविधा बंद है वहीं, नागरिक अस्पताल में आयुष्मान कार्ड पर मरीजों को इलाज मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed