फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   after patanjalai, now ready for MSG noodles

अब बाजार में आएगी एमएसजी नूडल्स

Wed, 09 Dec 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Wed, 09 Dec 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
after patanjalai, now ready for MSG noodles

स्वदेशी के नाम पर एक ओर जहां बाबा रामदेव ने पतंजलि प्रोडक्ट बाजार में उतारकर विदेशी कंपनियों की नींद हराम कर दी है वहीं डेरा सच्चा सौदा से संबद्ध एमएसजी कंपनी जैविक प्रोडक्ट बाजार में उतारने जा रही है । यह कंपनी हर घरेलू उत्पाद और खाने पीने की चीजें बाजार में उतारेगी जिसमें शुद्ध जैविक आटे से बनी नूडल्स भी होगी। डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कंपनी के उत्पाद को लेकर एक प्रोमो भी दिखलाया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एसएसजी कंपनी ने अपना नाम और प्रोडक्ट के नाम पेटेंट करवा लिए हैं। खाने पीने के सभी सभी उत्पाद शत प्रतिशत जैविक होंगे। डेरा प्रमुख ने बताया कि सभी उत्पाद की शुद्धता की गारंटी को लेकर उन्होंने कंपनी से शपथ पत्र लिया है तभी वे इसके ब्रांड एंबेसडर बनने को तैयार हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर उन्हें लगा कि उत्पाद में जरा सी भी गड़बड़ी है तो वे शपथ पत्र के साथ मीडिया की अदालत में जाएंगे। उन्होंने कहा कि कंपनी पूरी तरह से तैयार है कंपनी बीस दिसंबर या जनवरी  में अपने उत्पाद बाजार में उतार सकती है। जब उनसे पूछा गया कि पहले बाबा रामदेव बाजार में पतंजलि के नाम पर जैविक उत्पाद उतार चुके हैं और अब आप भी अपना प्रोडक्ट ला रहे हैं। इसपर उन्होंने कहा कि एसएसजी की किसी से कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed