फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   after one year farmer didnot take tubewell connection

बिजली निगम का पोर्टल बंद होने से 10163 किसान ट्यूबेल कनेक्शन से वंचित, केवल 573 ही भर पाए पूरे पैसे

Mon, 23 Dec 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
after one year farmer didnot take tubewell connection
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के पास जिले के 10736 किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शन लेने के लिए आवेदन किए थे। लेकिन पिछले ढाई महीने से निगम का पोर्टल बंद होने से किसान ट्यूबवेल कनेक्शन के पैसे जमा नहीं करवा सकें। हालांकि जिन किसानों ने जमा करवाए थे, उन्हें भी अभी तक नए ट्यूबवेल कनेक्शन जारी नहीं किए गए। जबकि आवेदन मांगे हुए 31 दिसंबर 2019 को पूरा एक साल हो जाएगा।
विज्ञापन

बता दे कि रानियां और ऐलनाबाद को डार्क जोन घोषित किए जाने के कारण इन दो खंडों के किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन नहीं जारी किए गए थे। हरियाणा सरकार ने किसानों को नए ट्यूबवेल कनेक्शन देने के लिए 31 दिसंबर 2018 तक आवेदन मांगे थे। जिले से करीब 10736 किसानों ने नए कनेक्शन के लिए आवेदन किया। इसमें से 2269 किसानों ने 30 सितंबर 2019 तक बिजली निगम के पास एस्टीमेट के पैसे जमा करवाए दिए थे। लेकिन इनमें से केवल 573 किसानों ने ही पूरे पैसे जमा करवाए थे, जिसमें कि मोटर व एस्टीमेट के पैसे शामिल थे। लेकिन 30 सितंबर 2019 के बाद बिजली निगम का पोर्टल बंद हो गया था, जिसके बाद पोर्टल चालू ही नहीं हो पाया। ऐसे में करीब 10163 किसान अभी भी बिजली निगम के पास पूरे पैसे नहीं भर पाए।
विज्ञापन

573 किसानों की सूची बिजली निगम ने फर्म को सौंपी
वहीं जिन 573 किसानों ने बिजली निगम के पास कनेक्शन के पूरे पैसे जमा करवा दिए है, उन किसानों की सूची बीते वीरवार को पोल और ट्रांसफार्मर लगाने वाली फर्म को सौंप दी गई है। इन किसानों को अब फर्म कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू करेगी। साथ ही किसानों को बिजली निगम से ही फाइव स्टार मोटरें खरीदनी पड़ेंगी। क्योंकि कुछ किसानों ने बिजली निगम के इस आदेश पर आपत्ति जताई थी कि उनके पास पहले से ही मोटरें है, इसलिए यदि वे निगम के पास से फाइव स्टार मोटर खरीदेंगे तो उनकी पुरानी मोटरें बेकार हो जाएगी। लेकिन बिजली निगम ने मोटर नई ही खरीदने के फैसले को कायम रखा है। किसानों को ऑनलाइन पैसे जमा करवाने के लिए क्रेडिट, डेबिट कार्ड का ही सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरचार्ज माफ करवाने की स्कीम 31 दिसंबर तक
बिजली निगम की एपी फीडर के लिए सरचार्ज माफी की स्कीम 31 दिसंबर 2019 तक की है। बिजली निगम का एपी फीडर पर कुल पांच करोड़ 47 लाख रुपये का सरचार्ज बकाया था। करीब 8669 लोगों ने दो करोड़ 41 लाख रुपये सरचार्ज जमा करवाया है।

हमने किसानों को डिमांड नोटिस भेजे हुए हैं, जैसे ही पोर्टल खुलेगा, पैसे भरवाने शुरू कर दिए जाएंगे। करीब 573 किसानों ने कनेक्शन के लिए पूरे पैसे निगम के पास जमा करवाए हैं, उनकी सूची फर्म को सौंप दी गई है।
- रणबीर सिंह, एसई, बिजली निगम, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed