फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   After 17 days, the smile returned to the teenager's face upon meeting his father; he had accidentally boarded the train on October 10.

Sirsa News: 17 दिन बाद पिता से मिलकर किशोर के चेहरे पर लौटी मुस्कान, 10 अक्तूबर को गलती से ट्रेन में चढ़ गया था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
After 17 days, the smile returned to the teenager's face upon meeting his father; he had accidentally boarded the train on October 10.
पुलिस के साथ किशोर और उसके पिता। 
सिरसा। डिंग थाना पुलिस ने एनएच-9 पर लावारिस हालत में मिले 13 वर्षीय किशोर को उसके परिजनों से मिलवा दिया। 17 दिन बाद पिता से मिलते ही किशोर और उसके पिता के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने डिंग थाना पुलिस टीम की प्रशंसा की है।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 23 अक्तूबर को एनएच-9 पर गश्त के दौरान डिंग थाना पुलिस को एक किशोर लावारिस हालत में मिला। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि किशोर ने अपना नाम गुलशन कुमार गांव उधाड़ी, थाना सुल्तानगंज, जिला भागलपुर (बिहार) का रहने वाला बताया। उसके पिता का नाम तैनी राम है।
विज्ञापन

पुलिस ने औपचारिक कार्रवाई पूरी करते हुए किशोर को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश किया, जिसके निर्देश पर उसे भाई कन्हैया आश्रम में रखा गया। इसके बाद पुलिस ने बिहार पुलिस से संपर्क साधा और किशोर के परिवार का पता लगाया। सुल्तानगंज थाना पुलिस ने पुष्टि की कि किशोर के पिता तैनी राम ने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को तैनी राम सिरसा पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें गुलशन से मिलवाया। गुलशन ने पुलिस को बताया कि 10 अक्तूबर को वह गलती से एक ट्रेन के डिब्बे में बैठ गया था और ट्रेन चल पड़ी। रास्ते में ट्रेन बदलते-बदलते वह सिरसा पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed