{"_id":"6a592d665cec872ce00ae95a","slug":"admission-start-in-m-ed-sirsa-news-c-128-1-svns1027-161578-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: एमएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 10 अगस्त तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: एमएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 10 अगस्त तक करें आवेदन
Fri, 17 Jul 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय से संबद्ध सेल्फ फाइनेंसिंग शिक्षा महाविद्यालयों में संचालित एमएड एवं एमएड स्पेशल (इंटेलेक्चुअल डिसएबिलिटी) पाठ्यक्रमों के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।
डीन ऑफ कॉलेजेज प्रो. राम मेहर दीक्षित ने बताया कि अभ्यर्थी 16 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार प्रथम मेरिट सूची 12 अगस्त को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। डीन ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन और प्रवेश शुल्क जमा कराने की प्रक्रिया 12 से 14 अगस्त तक संबंधित महाविद्यालयों में होगी। उन्होंने बताया कि द्वितीय मेरिट सूची 17 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी।
इस मेरिट सूची के चयनित अभ्यर्थी 17 से 19 अगस्त तक दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश शुल्क जमा करा सकेंगे। 20 अगस्त को रिक्त सीटों का विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
डीन ने बताया कि यदि प्रथम और द्वितीय मेरिट सूची के बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं तो संबंधित महाविद्यालय 21 से 30 अगस्त तक तृतीय चरण की फिजिकल काउंसिलिंग आयोजित करेंगे। अंतिम रूप से भरी गई सीटों की रिपोर्ट महाविद्यालयों को 31 अगस्त तक विश्वविद्यालय के कॉलेज शाखा कार्यालय में भेजनी होगी।