फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   admission open in jawahar vidyalay odha in class 6

Sirsa News: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ओढ़ा में कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 31 जुलाई

Wed, 08 Jul 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 08 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
admission open in jawahar vidyalay odha in class 6
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ओढ़ा में कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 31 जुलाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ओढ़ां। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, ओढ़ा में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र विद्यार्थी 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यालय के प्राचार्य ललित कालड़ा ने यह जानकारी दी।
प्राचार्य ललित कालड़ा ने बताया कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 में सिरसा जिले के किसी भी सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5 में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन के पात्र हैं। सिरसा जिले के निवासी ऐसे विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं। वे सिरसा से सटे किसी अन्य जिले के विद्यालय में पढ़ रहे हों। उनके घर से विद्यालय की दूरी 10 किलोमीटर के भीतर होनी चाहिए। इसके लिए घर से विद्यालय की दूरी का प्रमाण संबंधित विद्यालय के संस्था प्रधान से प्रमाणित कराना होगा।
विज्ञापन


पात्रता मानदंड और आवश्यक दस्तावेज
अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना अनिवार्य है। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) तथा अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन के समय संबंधित प्रमाण-पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा। ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई तक किए जा सकेंगे। कक्षा 6 में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित होगी। यह परीक्षा सिरसा जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन में सहायता और संपर्क
प्राचार्य ललित कालड़ा ने बताया कि आवेदन भरने में किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर अभ्यर्थी सहायता ले सकते हैं। वे किसी भी कार्य दिवस में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, ओढ़ा पहुंच सकते हैं। वहां निशुल्क आवेदन भरवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 97281-81413 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed