फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Administration meeting with farmers, ultimatum given to the administration till July 4

किसानों के साथ प्रशासन की बैठक, प्रशासन को 4 जुलाई तक का दिया अल्टीमेटम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Administration meeting with farmers, ultimatum given to the administration till July 4
किसान संगठनों के साथ बैठक करते हुए उपायुक्त अजय सिंह तोमर । - फोटो : Sirsa
सिरसा। अग्निपथ योजना के विरुद्ध चल रहे राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन से बिगड़ रही कानून व्यवस्था से चिंतित प्रशासन ने किसान नेताओं की आपातकालीन बैठक बुलाकर वार्ता की। उपायुक्त अजय सिंह तोमर और एसपी डॉ .अर्पित जैन द्वारा बुलाई इस बैठक में अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े जिले के 12 किसान संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर 22 जून से उपायुक्त कार्यालय का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान किया हुआ था। प्रशासन को भय था कि कहीं अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवा किसानों के प्रस्तावित आंदोलन में शामिल होकर आंदोलन तेज न कर दें।
विज्ञापन

प्रशासन से हुई बातचीत में 12 किसान संगठनों के नेताओं ने चर्चा की। इस दौरान कामरेड स्वर्ण सिंह विर्क, जसवीर सिंह भाटी, रोशन सुचान, गुरनाम सिंह झब्बर, सुखदेव जम्मू, गुरदास सिंह , प्रकाश ममेरा, आत्मराम सहारण ने बातचीत की। संयुक्त किसान मोर्चा के साथ भारत सरकार के हुए समझौते अनुसार सिरसा में सभी मुकदमे रद्द करने और खराब हुई फसलों की बकाया राशि का तुरंत भुगतान करने सहित कुल 8 मांगें रखी। इस पर जिला उपायुक्त और एसपी ने कहा कि सिरसा में किसानों पर कुल 23 मुकदमे दर्ज हुए थे। रेलवे पुलिस द्वारा भी अलग से मुकदमे दर्ज किए गए हैं। सरकार के निर्देश पर 22 मुकदमे वापस लिए गए हैं। पर डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा की गाड़ी पर हुए पथराव वाला मुकद्दमा रद्द होना बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेताओं ने मांगे पूरी करने की समय सीमा निर्धारित करने की शर्त रखने पर 22 जून का धरना न लगाने पर जिला उपायुक्त और एसपी द्वारा 4 जुलाई तक का समय मांगा गया तो किसान नेता धरना स्थगित करने पर सहमत हो गए। किसान नेता रोशन सुचान ने संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं के साथ प्रशासन को बातचीत के बाद कहा कि जिला प्रशासन ने 4 जुलाई तक मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया है। 4 जुलाई को फिर से प्रशासन ने किसान नेताओं के साथ बैठक रखी हैं। मांगे पूरी न होने पर 4 जुलाई के बाद आंदोलन की फिर से घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed