{"_id":"67588b4ab5e34b21670db714","slug":"administration-busy-in-preparing-voter-list-for-civic-elections-objections-and-claims-will-be-submitted-from-17-to-23-december-sirsa-news-c-128-1-svns1027-129834-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: निकाय चुनाव को लेकर मतदाता सूची तैयार करने में जुटा प्रशासन, 17 से 23 दिसंबर तक आपत्तियां व दावे होंगे जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: निकाय चुनाव को लेकर मतदाता सूची तैयार करने में जुटा प्रशासन, 17 से 23 दिसंबर तक आपत्तियां व दावे होंगे जमा
Wed, 11 Dec 2024 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 11 Dec 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। निकाय चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिसूचना जारी होने के बाद प्रशासन मतदाताओं की फाइनल सूची बनाने में जुट गया है। छह जनवरी को अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसके लिए एसडीएम राजेंद्र कुमार को नगर परिषद सिरसा का रिवाइजिंग अथॉरिटी बनाया गया है।
इस बार नगर परिषद क्षेत्र में 32 वार्ड बनाए गए हैं। इनमें 8 गांवों को शामिल किया गया है। वार्डबंदी के दौरान 141 बूथों के अनुसार गणना की गई थी। लोकसभा व विधानसभा चुनाव के बाद मतदाताओं में आए बदलाव को ध्यान में रखते हुए पुन: मतदाताओं की गणना की जाएगी। बूथों के अनुरूप मिलान का कार्य पूर्ण किया जाएगा। बूथों और मतदाताओं को लेकर पार्षद का चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग दावे व आपत्ति दर्ज करवाते हुए नजर आएंगे।
वार्डबंदी के दौरान भी कई लोगों ने आपत्ति व दावे किए थे। सभी का समाधान उस समय तत्कालीन जिला नगर आयुक्त विरेंद्र सेहरावत की कमेटी ने किया था।
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
- दावे व आपत्तियां जमा करवाने का समय : 17 से 23 दिसंबर तक
- निवारण करने का समय : 27 दिसंबर तक
- रिवाइजिंग अथॉरिटी के आदेश के विरुद्ध उपायुक्त के समक्ष अपील : 31 दिसंबर तक
- उपायुक्त द्वारा निवारण का समय : 3 जनवरी
- फाइनल मतदाता सूची के प्रकाशन : 6 जनवरी
:::::::::::::::::::::::
वर्जन
हरियाणा चुनाव आयोग ने 9 दिसंबर को निकाय चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है। इसी आधार पर मतगणना सूची को फाइनल किया जाएगा। छह फरवरी को फाइनल मतदाता सूची जारी की जाएगी। - एसडीएम राजेंद्र कुमार, रिवाइजिंग अथॉरिटी।