{"_id":"6af8a5fe890ed9683f01b5a4","slug":"adhati-locked-kapas-mandi-gate-sirsa-news-c-128-1-sir1013-168466-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: धान उठान के लिए आढ़तियों ने कपास मंडी के गेट पर जड़े ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: धान उठान के लिए आढ़तियों ने कपास मंडी के गेट पर जड़े ताले
Sat, 14 Nov 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
कपास मंडी के गेट पर जड़ा ताला। संवाद
- फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। अनाज मंडी में धान की आवक तेज होने से जाम की स्थिति बन गई है। उठान की गति धीमी होने के कारण पूरी मंडी बोरियों और ढेरियों से अटी पड़ी है। इस परेशानी से आढ़तियों ने शनिवार को कपास मंडी के मुख्य गेट पर ताले जड़ दिए।
यह कदम बाहरी वाहनों की आवाजाही रोकने और उठान कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से उठाया गया था। हालांकि, गेट बंद होने से मंडी परिसर में रहने वाले परिवारों का बाहर निकलना पूरी तरह ठप हो गया। एंबुलेंस तक के गुजरने का रास्ता बंद हो गया।
इससे मंडी के निवासियों में गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने कड़ा विरोध जताया और डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया। आधे घंटे बाद ताले खुलवाकर आवागमन बहाल करवाया गया।
विज्ञापन
अनुमति के बिना उठाया गया कदम
मार्केट कमेटी सिरसा के सचिव वीरेंद्र मेहता ने इस मामले पर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि आढ़तियों ने गेट पर ताला लगाने के लिए प्रशासन या कमेटी से कोई अनुमति नहीं ली थी। आढ़ती एसोसिएशन ने यह कदम अपने स्तर पर उठाया था। सूचना मिलते ही ताले खुलवा दिए गए थे।