{"_id":"64c29d7d5433975cf0054fdd","slug":"adgp-visited-dabwali-said-the-common-man-will-get-quick-justice-after-becoming-a-police-district-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-3459-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: एडीजीपी ने किया डबवाली का दौरा, बोले- पुलिस जिला बनने से आम आदमी को मिलेगा शीघ्र न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: एडीजीपी ने किया डबवाली का दौरा, बोले- पुलिस जिला बनने से आम आदमी को मिलेगा शीघ्र न्याय
Thu, 27 Jul 2023 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 27 Jul 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
डबवाली में दौरे के दौरान पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना से जानकारी लेते हिसार मंडल के अतिरिक्त पुल
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। डबवाली को पुलिस जिला घोषित करने के बाद विधिवत रूप से शुरू करने के लिए पुलिस के आला अधिकारी लगातार शहर का दौरा कर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। इसी कड़ी में हिसार मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव ने शहर का दौरा किया और आवश्यक निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव ने डबवाली के बीडीपीओ कार्यालय, चौटाला रोड पर स्थित बिश्नोई धर्मशाला, पुराना सदर थाना, महिला थाना डबवाली इत्यादि का भ्रमण किया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना, सहायक पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, डबवाली के डीएसपी राजेंद्र कुमार के साथ विस्तार से चर्चा की।
श्रीकांत जाधव ने कहा कि डबवाली पुलिस जिला बनने से जहां आम आदमी को शीघ्र न्याय मिलेगा, वहीं अपराध और अपराधियों तथा गैरकानूनी धंधा करने वालों पर और अधिक कारगर ढंग से शिकंजा कसेगा। डबवाली के लोग सिरसा मुख्यालय से दूर थे, इसलिए उन्हें पुलिस से संबंधित कार्य के लिए सिरसा जाना पड़ता था। अगर कोई आपराधिक गतिविधि भी हो जाती थी, तो पुलिस को डबवाली क्षेत्र में पहुंचने में कुछ समय लगता था। अब डबवाली पुलिस जिला बनने से यहां पुलिस की ज्यादा उपस्थिति रहेगी और अपराध करने वाला व्यक्ति किसी भी सूरत में अब बच नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि डबवाली पुलिस जिला बनने से जहां पीड़ित व फरियादियों की शीघ्र सुनवाई होगी, वहीं आपराधिक किस्म के तत्वों पर और अधिक कारगर ढंग से अंकुश लगाने में निश्चित तौर पर सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन
पंचायत समिति सदस्यों को आमजन समझाकर एक तरफ किया
करीब दो बजे जैसे ही निरीक्षण करने के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव अन्य अधिकारियों के साथ बीडीपीओ कार्यालय पहुंचे तो पंचायत समिति सदस्यों को देखकर समझा की आमजन आए हुए हैं। डीएसपी डबवाली राजेंद्र सिंह व एसएचओ डबवाली शैलेंद्र कुमार ने उन्हें एक तरफ हो जाने या फिर अंदर जाकर बैठने को कहा।
बीडीपीओ कार्यालय को चिह्नित करने पर जताया एतराज
वीरवार को पंचायत समिति की बैठक हुई। बीडीपीओ कार्यालय में ब्लॉक समिति चेयरपर्सन शकीला बिश्नोई, वाइस चेयरमैन दीपा सिंह सहित कुल 21 मैंबर कार्यालय में मौजूद रहे। उन्होंने बीडीपीओ कार्यालय को चिह्नित करने पर एतराज जताया और एक प्रस्ताव भी पारित किया। इसके बाद शीघ्र कार्रवाई के लिए उपायुक्त सिरसा को एक कॉपी देने के लिए सदस्य सिरसा के लिए रवाना हो गए।