फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   adc inspected railway station

Sirsa News: एडीसी व एसपी ने किया रेलवे स्टेशन व रूट का निरीक्षण

Tue, 12 May 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 12 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
adc inspected railway station
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते एडीसी व एसपी ।
सीएम नायब सैनी के कार्यक्रम के लिएअधिकारियों को दिए समय पर सारी तैयारियां करने के निर्देश
विज्ञापन


फोटो 24
संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 15 मई को सिरसा से तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़, महाराष्ट्र के लिए विशेष ट्रेन रवाना होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस ट्रेन को सिरसा से झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल व पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने संयुक्त रूप से स्थानीय रेलवे स्टेशन व मुख्यमंत्री के निर्धारित रूट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, सफाई व्यवस्था व अन्य आवश्यक प्रबंधों का बारीकी से अवलोकन किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री के आगमन एवं कार्यक्रम को लेकर निर्धारित रूट पर यातायात व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम व प्रशासनिक तैयारियों की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि तीर्थ यात्रा पर जाने वाले वरिष्ठ नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि रेलवे स्टेशन एवं मुख्यमंत्री के रूट पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा कार्यक्रम के दौरान आमजन को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर रेलवे विभाग, प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
डीआरएम ने रेलवे स्टेशन की सुविधाओं में सुधार का दिया आश्वासन
फोटो 23
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। डीआरएम गौरव गोविल गोयल ने मंगवार को ऐलनाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान शहर की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में स्टेशन पर पहुंचे और डीआरएम का स्वागत किया।

पूर्व में शहर की संस्थाओं द्वारा रेलवे सेवाओं के विस्तार, नई ट्रेनों के संचालन व यात्री सुविधाओं में सुधार को लेकर मांग पत्र सौंपे गए थे। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने स्टेशन परिसर, यात्री सुविधाओं, टिकट व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्हें स्टेशन की पार्किंग व्यवस्था में कुछ खामियां देखने को मिलीं। इस पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस अवसर पर रेल संघर्ष समिति ऐलनाबाद, विश्वकर्मा मंदिर एवं धर्मशाला समिति, गांव मिठी सुरेरा से सरपंच सत्यनारायण बसीर, गांव मिठनपुरा से सरपंच अजय सोलंकी के अलावा अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी डीआरएम के समक्ष अपनी मांगें रखीं। इनमें रेल सेवाओं के विस्तार, ट्रेनों के ठहराव एवं स्टेशन सुविधाओं में सुधार प्रमुख रही। डीआरएम ने सभी मांगों पर सकारात्मक विचार करने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर पार्षद संदीप घोड़ेला, एमपी तंवर, नवीन, रिंकू रखरा, संदीप तलवाडिया सहित सैकड़ों शहरवासी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed