{"_id":"67d30fb09326185c3301fd23","slug":"adc-heard-the-problems-of-the-villagers-during-the-night-stay-and-solved-40-of-them-on-the-spot-sirsa-news-c-128-1-svns1027-134649-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रात्रि ठहराव में एडीसी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, 40 का किया मौके पर समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रात्रि ठहराव में एडीसी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, 40 का किया मौके पर समाधान
विज्ञापन
गांव पन्नीवाला मोटा में रात्रि ठहराव शिविर में लोगों को योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिकारी।
सिरसा। जिला प्रशासन की ओर से बुधवार रात को गांव पन्नीवाला मोटा में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी और मौके पर समाधान करवाया। इस दौरान डीएसपी कपिल अहलावत भी मौजूद रहे।
इस रात्रि ठहराव कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर आमजन को लाभ पहुंचाया। पंजीकृत 40 शिकायतों के अलावा मौके पर भी ग्रामीणों की शिकायतें सुनी । उन्होंने अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए। ग्रामीणों की मांग पर गांव में ही तीन अप्रैल को दिव्यांग जांच कैंप लगाने के आदेश उन्होंने दिए। इस दौरान सरपंच मंजू बाला व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने जिला प्रशासन के अधिकारियों का स्वागत किया।
पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने कहा कि आमजन की समस्याओं का निर्धारित समय सीमा में निवारण करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जरूरतमंद पात्र लोगों के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाएं हैं, जिनका लाभ पात्र लोगों को लेना चाहिए। योजना की जानकारी लेने के लिए वे संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अधिकतर योजनाएं का लाभ देने के लिए सभी जरूरी सेवाएं ऑनलाइन की गई हैं। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टॉल का निरीक्षण करने उपरांत ग्रामीणों की शिकायतों की सुनवाई करते हुए उनके निवारण की दिशा में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
नशे के खिलाफ ग्रामीण पुलिस का करें सहयोग : डीएसपी
वहीं डीएसपी कपिल अहलावत ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि नशे को खत्म करने के लिए ग्रामीण पुलिस प्रशासन को ज्यादा से ज्यादा सहयोग दें। उन्होंने कहा कि यदि गांव में किसी व्यक्ति की ओर से नशा बेचे जाने की जानकारी मिलती है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस या जिला प्रशासन को दें। नशा न केवल परिवार बल्कि समाज और देश के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि कोई भी अभिभावक अपने बच्चों को 18 साल से पहले व्हीकल चलाने के लिए न दें क्योंकि कई बार बच्चे गलतियों के कारण सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल की गतिविधियों में भाग लेने के लिए भी प्रेरित करें।
इन विभागों की योजनाओं की दी गई जानकारी
जिला प्रशासन ने रात्रि ठहराव में स्वास्थ्य विभाग, विकास एवं पंचायत विभाग, समाज कल्याण विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, बिजली विभाग, क्रिड विभाग (पीपीपी), पशुपालन विभाग, बागवानी विभाग आदि द्वारा स्टाल लगा कर विभागों द्वारा क्रियांवित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर उप निदेशक कृषि डा. सुखदेव सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी वेद सिंह दहिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलौड, जिला कल्याण अधिकारी राकेश कुमार, बीडीपीओ अमन मित्तल, सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप बेनीवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।