फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Action will be taken against medical operators selling banned drugs

प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बेचने वाले मेडिकल संचालकों पर होगी कार्रवाई, गठित की टीमें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against medical operators selling banned drugs
सिरसा। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने शुक्रवार को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए गठित पुलिस टीम के सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि युवा नशे की लत के कारण अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं, इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाए। गठित टीम के सदस्य गांव-गांव जाकर मेडिकल संचालकों से मिलकर उन्हें हिदायत दे कि किसी प्रकार की नशीली प्रतिबंधित दवाइयां न बेचें। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस टीम के सदस्यों से कहा कि वे गांव में भ्रमण के दौरान पूरे गांव का सर्वे करें नशा बेचने वालों, नशे का सेवन करने वालों व गांव की अन्य भौगोलिक स्थितियों के बारे में पूरी तरह सर्वे करें। इस संबंध में सभी थाना प्रभारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र के मेडिकल संचालकों की बैठक लेकर उन्हें इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दें। उन्होंने कहा कि बिना डॉक्टर की अधिकृत पर्ची के दवाई बेचने वाले तथा प्रतिबंधित नशीली दवाई बेचने वाले मेडिकल संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed