फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Action: The agency has done the work by doing a half-incomplete survey, now the city council will send the headquarters report

एक्शन : आधा अधूरा सर्वे कर एजेंसी ने निपटाया काम, अब नगर परिषद भेजेगी मुख्यालय रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Action: The agency has done the work by doing a half-incomplete survey, now the city council will send the headquarters report
प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे की खामियां दूर करते याशि कंपनी के कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। प्रॉपर्टी मूल्यांकन के नाम पर याशी कंपनी ने आधा अधूरा सर्वे की औपचारिकता करके काम निपटा दिया। आधा अधूरा सर्वे करने पर अब शहरवासी परेशान हो रहे हैं। मूल्यांकन नोटिस में खामियां मिलने से प्रतिदिन नगर परिषद कार्यालय में 300 से ज्यादा लोग आकर शिकायत दर्ज करवा रहे हैं। 11 हजार से ज्यादा शिकायतें दर्ज हो चुकी है। अब नगर परिषद अधिकारी याशी कंपनी की ओर से बरती गई लापरवाही को लेकर मुख्यालय को रिपोर्ट करेंगे। इसके बाद विभाग के आदेश अनुसार याशी कंपनी को नोटिस भी जारी किया जाएगा और कंपनी के खिलाफ एक्शन भी लिया जाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय विभाग की माध्यम से सरकार शहरवासियों से प्रॉपर्टी टैक्स वसूल करती है। लेकिन प्रॉपर्टी में बदलाव होता रहता है, इसलिए 10 साल बाद प्रॉपर्टी टैक्स के लिए नये सिरे से सर्वे होता है। सरकार के आदेश पर प्रदेश भर में दो साल पहले सर्वे किया गया। इसके लिए याशी कंपनी को ठेका जारी किया गया। लेकिन याशी कंपनी के कर्मचारियों ने लापरवाही से काम किया और डोर-टू-डोर सर्वे के नाम पर केवल रजिस्टर में पंजीकरण कर दिया। सर्वे कर्मचारियों ने केवल मकान दुकान की फोटो लेकर एंट्री कर दी। अब मूल्यांकन नोटिस का वितरण हुआ तो सर्वे एजेंसी की लापरवाही खुलकर सामने आ रही है। शहर में करीब 80 हजार मूल्यांकन नोटिस वितरित किए गए लेकिन इनमें से 75 फीसदी में खामियां सामने आ रही हैं। इससे स्पष्ट है कि कंपनी ने सर्वे के नाम पर केवल औपचारिकता की।
विज्ञापन

प्रतिदिन आ रही 300 शिकायतें, शहरवासियों से साथ नप अधिकारी भी परेशान
मूल्यांकन नोटिस का वितरण शुरू होते ही शहरवासियों की ओर से शिकायतें आनी शुरू हो गई। हालांकि आम तौर पर सर्वे के बाद 10 से 15 फीसदी खामियां सामने आती हैं लेकिन इस सर्वे को लेकर 75 फीसदी खामियां सामने आई हैं। प्रतिदिन नगर परिषद में 300 से ज्यादा लोग शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं। इससे शहरवासी तो परेशान हैं ही, लेकिन नगर परिषद अधिकारी और कर्मचारी भी परेशान हो गए हैं। अब तक जिले भर से 11 हजार से ज्यादा शिकायतें आ चुकी हैं। इसलिए नगर परिषद अधिकारियों ने सर्वे कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला लिया है। सर्वे कंपनी की ओर से बरती गई लापरवाही की रिपोर्ट अब नगर परिषद अधिकारी मुख्यालय भेजेंगे और कार्रवाई की अनुशंसा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिये... अब तक आई शिकायतें
जगह आई शिकायतें समाधान का दावा
सिरसा 5616 5531
ऐलनाबाद 1859 1832
डबवाली 1257 1217
रानियां 1524 1515
कालांवाली 944 944
जिला भर 11200 11039
मूल्यांकन नोटिस में जो खामियां मिल रही है, उनका समाधान कर रहे हैं। अब तक 11 हजार से ज्यादा शिकायतों का समाधान कर चुके हैं। अब नगर परिषद कार्यालय में बैठकर समस्या सुनेंगे।

-डूंगर राम, सुपरवाइजर, याशी कंपनी, सिरसा।
याशी कंपनी की ओर से प्रॉपर्टी सर्वे किया गया था। लेकिन इसके बाद कई खामियां सामने आई हैं। शिकायतें की संख्या ज्यादा है, इसलिए शहरवासी परेशान हैं। इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी और सर्वे कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने की भी अनुशंसा की जाएगी। मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद कंपनी को शो-काज नोटिस भी जारी किया जाएगा और नियम अनुसार कार्रवाई भी करेंगे।
-संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed