{"_id":"62225b30429a2f0bd0398bd9","slug":"action-taken-on-complaint-of-adulterated-petrol-and-diesel-sirsa-news-hsr6258581192","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटी पेट्रोल-डीजल की शिकायत पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटी पेट्रोल-डीजल की शिकायत पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन
कालांवाली। पेट्रोल-डीजल की मिलावट को लेकर कालांवाली पुलिस और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम ने शहर की जंगीर सिंह कॉलोनी में स्थित एक तेल की दुकान में छापा मारकर छोटे हाथी में मौजूद 6 ड्रम सहित लगभग 30 ड्रम तेल के पकड़े हैं। जिस पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने एचपीसीएल के कर्मचारी कार्तिक को बुलाकर तेल के सैंपल भरे और जोकि जांच के लिए दिल्ली भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा विभाग की टीम ने दुकान को सील कर दिया है।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के डीएफएसओ प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कालांवाली में मिलावटी पेट्रोल व डीजल बेचा जा रहा है। जिसको लेकर कालांवाली पुलिस और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने संयुक्त रूप से छापा मार एक दुकान से लगभग 30 ड्रम तेल के पकड़े हैं। जिसमें 6 ड्रम भरे मिले हैं। उन ड्रमों से लगभग 1200 लीटर तेल मिला है। इसके अलावा टीम ने 17 लोहे के खाली ड्रम, एक प्लास्टिक का खाली ड्रम और 6 छोटे हाथी में खाली ड्रम पकड़े हैैं। वहीं दुकान संचालक राकेश कुमार ने बताया कि उनके पास तेल बेचने का परमिट है। टीम की ओर से पकड़ा गया तेल तारपिन का है। इसके अलावा उन्होंने नकली व मिलावटी तेल बेचने के आरोपों को झूठा व निराधार बताया है। कार्रवाई के दौरान कालांवाली थाना प्रभारी अमित बैनीवाल के अलावा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के डीएफएसओ प्रदीप कुमार, एएफएसओ संदीप कुमार, प्रभारी निरीक्षक चंद्रमोहन, ऑडिटर राजबीर सिंह, गुप्तचर विभाग के हीरा लाल, जगजीत सिंह, गुरदीप सिंह सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।