फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Action research leads to continuous improvement in the teaching process

Sirsa News: क्रियात्मक अनुसंधान से शिक्षण प्रक्रिया में होता है निरंतर सुधार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Action research leads to continuous improvement in the teaching process
सिरसा। नेशनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन महाविद्यालय में रिसर्च कमेटी की ओर से विस्तार व्याख्यान का आयोजन करवाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षण अभ्यास में जाने से पहले प्रभावी शिक्षण कौशल एवं क्रियात्मक अनुसंधान संबंधी जानकारी प्रदान करना रहा। इस कार्यक्रम में एमएम कॉलेज की प्राचार्या डॉ. जनक रानी ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि क्रियात्मक अनुसंधान विद्यार्थियों को अपनी शिक्षण प्रक्रियाओं में निरंतर सुधार करने का अवसर प्रदान करता है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को क्रियात्मक अनुसंधान की अवधारणा, उसकी प्रक्रिया तथा शिक्षण प्रशिक्षण में उसके व्यावहारिक महत्व से परिचित कराना था। उन्होंने कहा कि यह शिक्षक के लिए निरंतर सुधार का एक सशक्त उपकरण है।
विज्ञापन


इसके माध्यम से वह शिक्षण प्रक्रिया में आने वाली समस्याओं की पहचान कर उन्हें वैज्ञानिक ढंग से हल कर सकता है। उन्होंने क्रियात्मक अनुसंधान के चरणों-समस्या की पहचान, योजना निर्माण, क्रियान्वयन, अवलोकन व चिंतन पर विस्तार से चर्चा कर कई व्यावहारिक उदाहरण भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पश्चात उन्होंने छात्रध्यापकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि प्रभावी शिक्षण के लिए शिक्षक का संप्रेषण कौशल, प्रश्न पूछने की कला, शिक्षा प्रबंधन व छात्रों की जरूरतों को समझना अत्यंत आवश्यक है। इसके साथ साथ उन्होंने किसी भी विषय को पढ़ाने के लिए शिक्षण सामग्री का कैसे प्रयोग करना है, से संबंधित जानकारी दी।


प्रश्न सत्र के दौरान विद्यार्थियों के प्रश्नों का निदान भी किया गया। यह विस्तार व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ। अंत में कॉलेज प्राचार्या डॉ. पूनम मिगलानी ने मुख्य वक्ता को स्मृति चिह्न देकर धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन इंचार्ज कुसुमलता की ओर से करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed