फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Action on clinics on information on abortion

गांव तारूआना के क्लिनिक में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारा छापा, गर्भपात के औजार किए बरामद

Sat, 10 Apr 2021 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Action on clinics on information on abortion
गांव तारूआना में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारकर एक क्लीनिक से गर्भपात के औजार बरामद किए है। टीम सदस्यों ने डबवाली के लखविंद्र, नर्स सोमा व दो अन्य के खिलाफ कालांवाली पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली कि तारूआना गांव में एक नर्स गर्भपात करती है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉ. बुधराम की अगुवाई में तारूआना गांव में पहुंची। टीम में डॉ. गुरविंद्र और रोड़ी से डॉ. दिशा शामिल रहे। टीम जब क्लीनिक पर पहुंची तो नर्स के पास गर्भपात करवाने आई महिला चली गई। टीम ने मौके से नर्स सोमा को पकड़ लिया। क्लीनिक की जांच के दौरान गर्भपात करने के कई औजार टीम के हाथ लगे। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. बुधराम ने बताया कि डबवाली के लखविंद्र कुमार नाम के व्यक्ति द्वारा तारूआना गांव में मरीजों को भेजा जाता था। सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची थी लेकिन नर्स के पास पहुंची मरीज मौके से निकल गई थी। जिसके पश्चात मोटरसाइकिल का नंबर लेकर पुलिस को दिया गया है।
विज्ञापन

एमटीपी कीट से करती थी गर्भपात : डॉ. बुधराम ने बताया कि नर्स गांव में क्लीनिक चलाती थी और गर्भपात के लिए एमटीपी कीट का इस्तेमाल करती थी। मरीजों को नर्स के पास भेजने वाला डबवाली के लखविंद्र का नंबर भी पुलिस को दे दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के लोगों ने भी नर्स द्वारा गर्भपात करने की जानकारी दी है। मौके पर उपस्थित मरीज की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed