{"_id":"60fc52608ebc3e5853239a93","slug":"accused-of-escaping-a-minor-from-home-raping-and-killing-by-poisoning-sirsa-news-hsr6070059159","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को घर से भगाने, दुष्कर्म कर जहर देकर हत्या करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग को घर से भगाने, दुष्कर्म कर जहर देकर हत्या करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानियां। खंड के एक वार्ड में घर से भगाकर ले जाने के बाद नाबालिग लड़की को शनिवार को जहर देकर हत्या किए जाने का आरोप है। परिजनों की शिकायत पर फतेहाबाद के हजरावां कलां गांव के एक व्यक्ति पर भगाने, दुष्कर्म करने व जहर देकर हत्या करने के आरोप लगाए है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया है।
रानियां के एक वासी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी नाबालिग लड़की को 22 व 23 जुलाई की रात को एक व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों की शिकायत दी। लेकिन लड़की के बारे में कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। उधर लड़की के परिजन भी अपने स्तर पर छानबीन करते रहे। शुक्रवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज की ओर से रानियां पुलिस को सूचना मिली कि अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रानियां की रहने वाली एक नाबालिग लड़की द्वारा जहरीला पदार्थ निगल लिए जाने के बाद अस्पताल में लाया गया है। उपचार के दौरान लड़की की मौत हो गई। रानियां पुलिस ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर नाबालिग लड़की का पंचनामा करवाया। इस दौरान लड़की के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि उनकी लड़की को जहरीला पदार्थ देकर हत्या की गई है। शिकायत में बताया कि उनकी लड़की को फतेहाबाद के गांव हजरावां कलां निवासी एक व्यक्ति भगाकर ले गया था, जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर जहर देकर हत्या कर दी। पुलिस ने लड़की के परिजनों से बयान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।