फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Accused of entering the house and beating sister and nephew, 2 named

Sirsa News: घर में घुसकर बहन और भांजे को पीटने का आरोप, 2 नामजद

Sun, 06 Oct 2024 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 06 Oct 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Accused of entering the house and beating sister and nephew, 2 named
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सिरसा। सेक्टर 20 के पास गणेश विहार में घर में घुसकर दो युवकों ने अपनी बहन और भांजे से मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में पून्यजीत सरदाना ने आरोप लगाया कि 10 सितंबर की शाम 7 बजे वह घर पर था। तभी मनासा निवासी उसके मामा राजेश और राजीव आए। घर में घुसते ही वे उनके साथ झगड़ा और तोड़फोड़ करने लगे। इस दौरान उनके साथ एक अन्य पुरुष और महिला भी थी। इनके पास नुकीले हथियार थे। जब वह उनको रोकने लगा तो आरोपियों ने उस पर शीशे से शीशे से प्रहार किया। जिसमें वह घायल हो गया।
विज्ञापन

किसी तरह उसकी माता ने बीच-बचाव कर उसे छुड़वाया तो वे उससे भी झगड़ा करने लगे। इस पर उसके पिता ने 112 पर फोन कर पुलिस को सूचित किया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि दो दिन पहले भी आरोपियों ने उसे व उसकी मां के साथ मोबाइल फोन पर गाली-गलौज की थी। पुलिस ने दो नामजद व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed