{"_id":"689a1e0abaa786f3a101e482","slug":"accused-arrested-for-helping-in-fraud-sirsa-news-c-128-1-sir1004-142357-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ठगी में मदद करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ठगी में मदद करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में आरोपी रवि
सिरसा। साइबर थाना पुलिस ने कीर्ति नगर निवासी शुभम से ऑनलाइन ठगी के करने में मदद करने वाले आरोपी राजस्थान के झुंझुनूं जिले के बलौदा के रवि कुमार को रविवार गिरफ्तार किया है।
साइबर थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि पीड़ित शुभम ने 27 जून 2025 को थाने में शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार, फेसबुक पर एक लिंक देखने के बाद शुभम को व्हाट्सएप पर एक मैसेज मिला और उसे टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया। गूगल मैप पर रिव्यू देने के नाम पर उसे कार्य दिया गया। शुरुआत में 3 हजार रुपये का भुगतान कर उसका विश्वास जीता गया, फिर अधिक कमाई का लालच देकर 91,500 रुपये ठग लिए।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि 68,000 रुपये एचडीएफसी बैंक के खाते में ट्रांसफर किए गए, जो रवि कुमार के नाम पर था। इसके बाद पुलिस ने रवि कुमार को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 15 हजार रुपये में अपना बैंक खाता साइबर ठगी में इस्तेमाल के लिए अमित नामक व्यक्ति को बेचा था। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।