फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Accounts not updated, allowance not received, more than 20000 children went to school without uniform, shoes and shoes

खाते अपडेट ना होने के चलते राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों के रूके वर्दी व किताबों की राशि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Accounts not updated, allowance not received, more than 20000 children went to school without uniform, shoes and shoes
सिरसा। राजकीय स्कूलों में पहली से आठवीं तक पढ़ने वाले बच्चों के खातों में डाली जाने वाली ड्रेस व किताबों की राशि से अभी भी 20 फीसदी विद्यार्थी वंचित है यानी 20 हजार से अधिक बच्चे बिना ड्रेस, जूते-जुराब ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल जाने को मजबूर है। जिले के 830 स्कूलों के विद्यार्थियों के खातों को अपडेट करना था, लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी यह कार्य पूरा नहीं हो पाया। जिले के छह प्राथमिक स्कूल ऐसे है जिनमें एक भी बच्चे का खाता वेरिफाई ना होने के चलते किसी भी बच्चे के खाते में राशि नहीं आई। पहली से आठवीं कक्षा तक के 1 लाख 3 हजार 457 विद्यार्थियों को निदेशालय की ओर से फीस व किताबों के लिए राशि डाले जाने है।
विज्ञापन

कोरोना काल के बाद शुरू हुआ स्कूलों में जाने वाले भत्तों को लेकर नए पोर्टल पर खातों को अपडेट करना था। ताकि बच्चों को दी जाने वाली सुविधाएं व भत्ते सीधे उनके खातों में डाले जा सके। जिले के 830 राजकीय स्कूलों में पहली से 12वीं कक्षा तक करीब 1 लाख 50 हजार 657 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे है। जिसमें से 1 लाख 39 हजार 55 बच्चों के खातों को शिक्षा निदेशालय ने वेरिफाइड कर दिया है। 830 स्कूलों में से 71 स्कूल ऐसे है, जिनका डाटा अभी तक 100 फीसदी पूरा नहीं हुआ है। 71 में से 6 प्राथमिक स्कूल राजकीय प्राथमिक स्कूल, ढाणी उद्यम नगर, बाजेका, राजकीय प्राथमिक स्कूल गोरीवाला, राजकीय प्राथमिक स्कूल गुरुनानक पूरा, राजकीय प्राथमिक स्कूल नंबर 1 सिरसा, राजकीय प्राथमिक स्कूल कासन खेरा और राजकीय प्राथमिक स्कूल ढाणी साधा सिंह बाजेंका में पढ़ने वाले 388 में से किसी भी बच्चे के खाते में राशि नहीं डाली गई है। सर्दियां शुरू हो चुकी लेकिन पहली से पांचवी कक्षा के इन बच्चों के खाते में अभी तक एक पैसा नहीं आया है। निम्न वर्ग के यह बच्चे सर्दी की वर्दी लेने के लिए विभाग की राशि के इंतजार में बैठे है। अन्य 65 स्कूलों के खाते 80 से 98 फीसदी तक वेरिफाई किए गए है।
विज्ञापन

पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के वर्दी व किताबों के आने थी राशि
राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले पहली से पांचवी कक्षा तक के 65 हजार 262 विद्यार्थियों को वर्दी व किताबों की राशि दी जानी थी। वहीं छठी से आठवीं कक्षा तक के 38195 विद्यार्थियों को केवल वर्दी की राशि जारी होनी थी। छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों को दी जाने वाली किताबों के जिला स्तर पर टेंडर हुए थे लेकिन टेंडर में बच्चों तक किताबें पहुंचने की निर्धारित अवधि के एक माह बीत जाने के बाद भी किताबें विद्यार्थियों तक नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल को राशि डालने की प्रक्रिया निदेशालय अपने स्तर पर कर रहा है। जिन स्कूलों ने खाते अपडेट नहीं किए उन्हें बुलाकर कारण पूछ उसे सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
- आत्मप्रकाश मेहरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed