{"_id":"6967e38f6cdcaa80da0c69f4","slug":"accidents-on-jamal-chauk-sirsa-news-c-128-1-svns1027-151264-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कोहरे में जमाल बस स्टैंड चौक बन रहा है हादसों की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कोहरे में जमाल बस स्टैंड चौक बन रहा है हादसों की वजह
Thu, 15 Jan 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
चोपटा। जमला पर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। नाथूसरी चोपटा क्षेत्र के गांव जमाल स्थित बस स्टैंड पर बना शहीद भगत सिंह चौक लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। बुधवार सुबह धुंध के कारण स्कॉर्पियो और कार टकरा गईं। सुबह करीब छह बजे घनी धुंध के बीच पहले एक स्कॉर्पियो चौक से जा भिड़ी, इसके कुछ ही देर बाद एक कार भी चौक से टकरा गई। हादसे में चौक की दीवारें टूट गईं और दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि जनहानि नहीं हुई।
20 दिसंबर को दो बाइक सवार युवकों की मौत के बाद जिला परिषद सीईओ डॉ. सुभाष चंद्र रिफ्लेक्टर टेप लगाने के लिए गए थे। धुंध के मौसम रिफ्लेक्टर लाइट नहीं होने के कारण यह रिफ्लेक्टर टेप भी काम नहीं आई और बुधवार को दो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए।
भट्टू-नोहर रोड और सिरसा-जमाल रोड के बीच बने इस चौक पर पहले भी कई गंभीर हादसे हो चुके हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धुंध के समय चौक दिखाई नहीं देता, जिससे वाहन सीधे टकरा जाते हैं। ग्रामीणों और राहगीरों के अनुसार चौक का घेरा छोटा है। संकेतक या पर्याप्त रोशनी की कमी स्थिति को और खतरनाक बना देती है।