फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Accident while changing gas cylinder, person burnt while making rabri

Sirsa News: गैस सिलिंडर बदलते हुए हादसा, रबड़ी बना रहा व्यक्ति झुलसा

Thu, 06 Jun 2024 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 06 Jun 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Accident while changing gas cylinder, person burnt while making rabri
गैस सिलिंडर लीक होने से नष्ट सामान।
सिरसा। शहर के इंद्रपुरी मोहल्ला में बुधवार सुबह गैस सिलिंडर से लगी आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। गैस सिलिंडर बदलते वक्त लगी आग को बुझाने के दौरान पीड़ित आग की चपेट में आ गया और बुरी तरह से झुलस गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू किया। वहीं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को परिजन नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचाराधीन इंद्रपुरी मोहल्ला निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह और उसका बड़ा बेटा राजेश कुल्फी बनाने का काम करते हैं। बुधवार को राजेश कुल्फी की रेहड़ी लगाने के लिए घर से सुबह सात बजे निकल गया था। उसके जाने के बाद वह रसोई में रबड़ी की कुल्फी बनाने के लिए दूध उबालने लगा। इसी दौरान गैस सिलेंडर खत्म होने वाला था। ऐसे में उसने कुछ समय पहले एजेंसी कर्मचारी द्वारा देकर गए गैस सिलिंडर को चूल्हे पर लगाने के लिए आगे किया। घायल राजेंद्र के अनुसार जैसे ही उसने सिलिंडर लगाने के लिए उसका ढक्कन हटाया। उसमें से तेजी से गैस लीक होने लगी। जब तक वह वापस ढक्कन लगा पाता, गैस ने आग पकड़ ली।
विज्ञापन

राजेंद्र ने आग बुझाने के लिए ढक्कन लगाने का प्रयास किया परंतु कामयाब नहीं हुआ। उसने आग बुझाने के लिए सिलिंडर पर गीला तौलिया भी डाला। परंतु आग नहीं बुझी। आग बुझाने की कोशिश में वह उसकी चपेट में आ गया। आग लगने से उसके कंधे, हाथ तथा पीठ का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह से झुलस गया। राजेंद्र ने बताया कि वह झुलसी हालत में घर से बाहर निकला और शोर मचाया। जिसके बाद आस पड़ोस के लोगों ने उस पर पानी डाला और लगी आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed