फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Accident, one dead

चुनाव प्रचार कर लौट रहे लोगों की कार भिड़ी, एक की मौत, चार घायल

Thu, 07 Jan 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Thu, 07 Jan 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन

भागसर चुनाव प्रचार के सिलसिले में मंगलवार को गांवों का दौरा कर पांच लोग कार में सवार होकर गांव सालमखेड़ा लौट रहे थे, रात को धुंध के कारण उनकी कार सामने से आ रही दूसरी कार से जा टकराई।

विज्ञापन


इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसा गांव पन्नीवाला मोटा और भागसर के बीच हुआ। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है, जबकि घायलों का उपचार जारी है।
विज्ञापन


गांव सालमखेड़ा निवासी जसपाल सिंह उर्फ मन्ना, लाभ सिंह, तेजा सिंह, सोनू और गुरदास भागसर चुनाव प्रचार के सिलसिले में मंगलवार को गांवों का दौरा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना ओढां के एएसआई राजकुमार ने बताया कि जब वे पांचों लोग कार में सवार होकर गांव सालमखेड़ा लौट रहे थे, रात को धुंध के कारण उनकी कार सामने से आ रही दूसरी कार से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए, जबकि दूसरी कार का चालक मौके से फरार हो गया।

सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से कार से बाहर निकाला गया और उन्हें पुलिस की मदद से उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सिरसा ले जाया गया, जहां पर मन्ना को मृत घोषित कर दिया।


अन्य घायलों का उपचार जारी है, जबकि पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भतीजे तेज सिंह के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed