{"_id":"6956adf836f001c1fc047279","slug":"acb-rajasthan-will-file-an-fir-against-the-accused-policemen-sirsa-news-c-128-1-sir1004-150528-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: आरोपी पुलिसकर्मियों पर एसीबी राजस्थान दर्ज करेगी प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: आरोपी पुलिसकर्मियों पर एसीबी राजस्थान दर्ज करेगी प्राथमिकी
विज्ञापन
सिरसा। साइबर क्राइम थाना की टीम से छह लाख रुपये बरामदगी मामले में राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो आरोपी तीन पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करेगी। सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने मामला संज्ञान में आने के तुरंत बाद आरोपी जांच अधिकारी सहित तीनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया था। आरोपियों में पीएसआई सुरेंद्र, हवलदार वीरेंद्र व सिपाही जगजीत सिंह शामिल हैं।
राजस्थान नागौर एसीबी से डीआईजी महावीर सिंह ने बताया कि उक्त मामले में हेडक्वार्टर जयपुर से केस दर्ज करने के आदेश आ गए हैं। एफआईआर दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। मामले के अनुसार, आठ दिसंबर 2025 को साइबर थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर साइबर ठगी का केस दर्ज किया था।
जांच के दौरान शनिवार को जांच अधिकारी एसआई सुरेंद्र सिंह को आरोपियों के बारे में अहम सूचना मिली। इसके बाद एसआई सुरेंद्र कुमार मुख्य सिपाही वीरेंद्र व सिपाही जगजीत सिंह को लेकर आरोपियों को गिरफ्तार करने उदयपुर पहुंच गए। यहां उन्होंने आरोपी राजस्थान के उदयपुर निवासी सागर व को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस टीम आरोपियों के लेकर सिरसा के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
आरापियों को छोड़ने की एवज में पुलिसकर्मियों ने 20 लाख रुपये की डिमांड की थी। उनमें से एक युवक ने बचाव में राजसमंद क्षेत्र के एटीएम से छह लाख रुपये कैश निकलवाकर पुलिसकर्मियों को दिया, जिस पर उस एक को तो छोड़ दिया और बाकी दो के पास नहीं थे तो उनको अपने साथ गाड़ी में लेकर सिरसा की ओर चल दिए। उसी युवक ने एसीबी को शनिवार रात करीब 8 बजे सूचना दी थी।