फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Abhay chautala protest on ex cm Bhupender hudda

भूपेंद्र हुड्डा पर दर्ज होने चाहिए 400 मामले :अभय चौटाला

Mon, 21 Dec 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Mon, 21 Dec 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Abhay chautala protest on ex cm Bhupender hudda

हरियाणा विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने ग्रामीणों से अपील की है कि भाजपा सरकार ने बिजली बिलों में बेतहाशा बढ़ोतरी कर लोगों की कमर तोड़ी है उसके विरोध में न तो बिजली के बिल भरो और न ही पंचायती चुनावों मेें उसे वोट दो।

विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा कि अगर ईमानदारी से भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर लगे आरोपों की जांच की जाए तो उनके खिलाफ कम से कम 400 मामले दर्ज होंगे।

वे रविवार को ढाणी लखजी में अपने तीन दिवसीय जनसंपर्क कार्यक्रम के दूसरे दिन ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों को मुआवजा दिए जाने के मामले में सरकार की नीति पूरी तरह से भेदभावपूर्ण है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे इस मामले में किसानों की आवाज विधानसभा में उठाते रहे हैं और भविष्य में भी उठाएंगे। इनेलो नेता ने कहा कि भाजपा शासन के एक वर्ष के कार्यकाल में सभी वर्ग मौजूदा सरकार से तंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को उनकी फसलों के पूरे भाव नहीं दिए जा रहे और धान के मामले में हुए घोटाले में किसानों को आर्थिक रूप से चपत लगाई गई है।

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर दर्ज हुए केस के सिलसिले में उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में अरबों खरबों के अनेक घोटाले हुए जिसके खिलाफ इनेलो ने 400 पेज की चार्जशीट राज्यपाल को सौंपी थी। यदि ईमानदारी से उन मामलों की जांच हो तो हुड्डा के खिलाफ 400 मामले ही दर्ज होने चाहिए।

इस अवसर पर उन्होंने जिला परिषद के तहत जोन नंबर आठ से गुरदेव सिंह करीवाला, जोन नंबर नौ में मंजु झोरड़ पत्नी राजेंद्र झोरड़ व जोन नंबर दस से अभय सिंह खोड के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि इनेलो में ही प्रदेशवासियों के हित सुरक्षित हैं और इसी राजनीतिक दल ने किसानों सहित सभी वर्गों के हितों के लिए संघर्ष किया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनावों से पूर्व जो वायदे प्रदेशवासियों से किए थे, उनमें से एक भी वायदा पूरा नहीं किया। जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ढाणी मौजू, तलवाड़ा, मिर्जापुर, अमृतसर कलां, अमृतसर खुर्द, प्रतापनगर, मौजूखेड़ा, कृपालपट्टी व बुढीमेड़ी आदि में भी ग्रामीणों को भी संबोधित किया।


इस अवसर पर उनके साथ इनेलो जिलाध्यक्ष पदम जैन, पूर्व मंत्री भागीराम, सिरसा के विधायक मक्खनलाल सिंगला, रानियां के विधायक रामचंद्र कंबोज, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट, जसवीर सिंह जस्सा, अभय सिंह खोड, विनोद बैनीवाल, राजेंद्र झोरड़, महावीर शर्मा, धर्मवीर नैन, मधु चौहान, कश्मीर सिंह करीवाला व गुरनाम सिंह सहित अनेक इनेलो पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed