फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Abhay again fielded in Ellenabad by-election, Gobind Kanda joined BJP

ऐलनाबाद उपचुनाव में अभय फिर से मैदान में उतरे, भाजपा में शामिल हुए गोबिंद कांडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
Abhay again fielded in Ellenabad by-election, Gobind Kanda joined BJP
भाजपा में शामिल होते गोबिंद कांडा। - फोटो : Sirsa
सिरसा व चोपटा। ऐलनाबाद सीट के पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला उपचुनावों में फिर से मैदान में आ गए है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अभय सिंह चौटाला के नाम पर सहमति बनाई है। जिसके बाद पार्टी की ओर से अभय सिंह चौटाला को उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ गोबिंद कांडा भी रविवार को भाजपा में शामिल हुए है। जिसके चलते भाजपा की तरफ से गोबिंद कांडा भी ऐलनाबाद में उम्मीदवार के रूप में मैदान में आ सकते हैं।
विज्ञापन

रविवार को इनेलो की दोपहर को सिरसा डबवाली रोड स्थित कार्यालय में बैठक हुई। जिसके बाद नाथूसरी चोपटा अनाज मंडी में सम्मेलन का आयोजन किया गया। इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने जनता की आवाज पर अभय सिंह के नाम की घोषणा की। नाथूसरी चोपटा अनाज मंडी में आयोजित सम्मेलन में ओमप्रकाश चौटाला ने सबसे पहले कार्यकर्ताओं राय पूछी। जिस पर कार्यकर्ताओं ने बार-बार एक ही मांग की अभय को प्रत्याशी बनाया जाए। टिकट की घोषणा होने के बाद अभय सिंह ने कहा कि आपने जो फैसला करके मुझ पर विश्वास व्यक्त किया है, उसके लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं। अब गांव-गांव में जाकर लोगों को यह बात बतानी है कि जो कृषि कानून बनाए गए थे उनका ड्राफ्ट कांग्रेस पार्टी ने तैयार किया था और बीजेपी ने उसे लागू कर दिया। दोनों ही पार्टियां किसान विरोधी है यह बात लोगों को समझानी है।
विज्ञापन

इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी में रखे प्रमुख चार मुद्दे
सिरसा में आयोजित इनेलो कार्यकारिणी की बैठक 4 प्रमुख मुद्दों पर निंदा प्रस्ताव पारित किया। जिसमें मुख्य रूप से भूमि अधिग्रहण बिल, बढ़ती बेरोजगारी के प्रति सरकार की उदासीनता व बरसात के कारण किसानों की फसल के प्रति सरकार की ओर से पर्याप्त व उचित मुआवजा न दिए जाने के प्रति सरकार की उदासीनता प्रमुख थे। इस अवसर पर इनेलो सुप्रीमो ने प्रदेश कार्यकारिणी से संगठन की मजबूती पर ध्यान देने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि भाजपा देश व प्रदेश में जाति का जहर घोल रही है मगर जनता चुनावों में इसे सबक सिखाएगी। इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण हरियाणा पर करीब ढाई लाख करोड़ का कर्ज है। बेरोजगार युवाओं से रोजगार का वायदा भी पूरा नहीं किया जा रहा। वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के पास मैदान में उतारने के लिए कोई प्रत्याशी तक नहीं है। जबकि उन्होंने पहले ही प्रभारी ओर सह प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। इनेलो प्रत्याशी के समक्ष जो भी चुनाव में उतरेगा उसकी जमानत जब्त होगी। भाजपा से अगर कोई उम्मीदवार उतरता है तो वह पहले ही नाम वापस ले लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 जनवरी को ऐलनाबाद से विधायक के पद से दिया था अभय ने इस्तीफा
कृृषि कानूनों के विरोध में और किसानों के समर्थन में अभय सिंह चौटाला ने इस्तीफा दिया था । जिसके बाद अब फिर से वह मैदान में उतरे है। वहीं उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर उन्होंने विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया था। सरकार इन उपचुनाव को करवाने के लिए जानबूझ कर इसे देरी से करवाने का षड्यंत्र रच रही थी। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि बीती 26 जनवरी को देश प्रदेश का भाईचारा खराब करने व किसान आंदोलन को खत्म करने के लिए हिंदू सिखों के बीच झगड़ा करने का षड्यंत्र रचा था। बैठक में इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, सिरसा प्रभारी कर्ण सिंह चौटाला, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, अश्विनी दत्ता, पूर्व मंत्री भागीराम, पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा, पूर्व विधायक ओमप्रकाश गोरा, पूर्व डीजीपी महेंद्र सिंह मलिक, महिला प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला, पूर्व विधायक नरेश शर्मा, पूर्व विधायक बलवंत मायना, पूर्व वाइस चांसलर आरएस चौधरी, पूर्व विधायक डॉ. सीताराम, इनेलो जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, महिला अध्यक्ष कृष्णा फौगाट व इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य जसवीर सिंह जस्सा भी मौजूद रहे।

गोबिंद कांडा ने भाजपा में हुए शामिल
वहीं रविवार को गोबिंद कांडा भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा जिला महामंत्री रामचंद्र कंबोज व जिला उपाध्यक्ष व श्री अग्रवाल सभा के प्रधान नीरज बंसल की उपस्थिति में गोबिंद कांडा ने भाजपा का झंडा थामा। नीरज बंसल ने बताया कि गोबिंद कांडा के भाजपा में आने से पार्टी को जिले में मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद उपचुनाव में गोबिंद भाजपा का संभावित चेहरा भी हो सकते हैं। भाजपा में शामिल होने पर गोबिंद कांडा ने कहा कि वे पार्टी की गतिविधियों को जन जन तक पहुंचाने में तन मन धन से सहयोग करेंगे। इस मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री सुरेंद्र आर्य, जिकेश मेहता, राजेंद्र लोहिया, महावीर गोदारा, देवराज मोयल आदि उपस्थित रहे।

इनेलों नेता अभय चौटाला सम्मेलन को संबोधित करते हुए।

इनेलों नेता अभय चौटाला सम्मेलन को संबोधित करते हुए।- फोटो : Sirsa

चोपटा अनाज मंडी में आयोजित सम्मेलन में ओमप्रकाश चौटाला को लाते कार्यकर्ता।

चोपटा अनाज मंडी में आयोजित सम्मेलन में ओमप्रकाश चौटाला को लाते कार्यकर्ता।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed