फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   AAP demonstrated in the city, burnt effigies of the central government and Adani

सिरसा: आप ने शहर में किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार व अदाणी का फूंका पुतला

Wed, 08 Feb 2023 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 08 Feb 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
AAP demonstrated in the city, burnt effigies of the central government and Adani
शहर के सुभाष चौक पर प्रदर्शन कर पुतला फूंकते आम आदमी पार्टी सदस्य। विज्ञप्ति
सिरसा। आम आदमी पार्टी ने शहर में प्रदर्शन करते हुए सुभाष चौक पर केंद्र सरकार व और अदाणी ग्रुप का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री पर अदाणी को बचाने के आरोप भी लगाए हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रधान वीरेंद्र कुमार, हैप्पी रानियां, नेता धर्मपाल लाट, कुलदीप गदराना, श्याम मेहता, कुलदीप भांभू ने किया। आप नेताओं ने कहा कि बीजेपी राष्ट्रवाद के नाम पर अदाणी का घोटाला दबाना चाहती है। अदाणी ग्रुप में 7 हजार करोड़ रुपये पीएनबी, साढ़े 36 हजार करोड़ रुपये एलआईसी का और 21 हजार करोड़ रुपये एसबीआई का लगा हुआ था। जनता की खून पसीने की कमाई का पैसा अदाणी की कंपनियां ले डूबी। हिंडेनबर्ग के खुलासे के बाद हरियाणा के कृषि मंत्री से लेकर केंद्र सरकार के मंत्री अदाणी का बचाव करते नजर आए। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी। लेकिन पिछले आठ साल में एक व्यक्ति की संपत्ति में 230 गुना इजाफा हुआ। उन्होंने कहा कि ईडी-सीबीआई, इनकम टैक्स और सेबी जैसी कंपनियों की नाक के नीचे देश का सबसे बड़ा घोटाला हो गया। बिना सरकार की मिलीभगत के ये नहीं हो सकता। आम आदमी पार्टी सांसद में जेपीसी बना कर या सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज इस घोटाले की जांच करें। जनता को मोदी-अदाणी की दोस्ती के मायने समझ चुकी है। इस मौके पर जिला पार्षद जसदेव सिंह निक्का, जिला पार्षद गुरचरण सिंह फौजी, जिला पार्षद प्रतिनिधि बलजिंद्र बराड़, हरमनदीप कौर, पूनम गोदारा, महावीर चौबुर्जा, राजकुमार वधवा, राकेश कुमार जैन, डॉ. केसी कंबोज, अनिल चंदेल, धर्मपाल लाट, प्रमोद वधवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed