फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Aam Aadmi Party will burn effigies of CM in all 22 districts

सभी 22 जिलों में सीएम का पुतला फूंकेगी आम आदमी पार्टी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party will burn effigies of CM in all 22 districts
पत्रकारवार्ता में पत्रकारों से बातचीत करते राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता। - फोटो : Sirsa
सिरसा। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा सरकार पहले भी प्रदर्शनकारी किसानों पर बल प्रयोग को लेकर विवादों में रह चुकी है। अब सीएम मनोहर लाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे वॉलिंटियर ग्रुप को बढ़ाने की बात करते हुए दिख रहे हैं। उसमें वो कहते हैं कि जैसे के लिए तैसा की बात भी करते हैं।
विज्ञापन

पत्रकारों से बात करते हुए सांसद ने कहा कि वीडियो में कहते है। कुछ नए किसान समूह हैं जो हाल ही में सामने आए है। हमें उनका समर्थन करना चाहिए। साथ ही वे कह रहे है। उत्तर और पश्चिमी हरियाणा में किसानों को हथियारबंद गुटों को खड़ा करना चाहिए। 500-700-1000 लोगों के वॉलिंटियर ग्रुप बनाकर लाठी उठाएं और फिर जैसे को तैसा की नीति को अपनाएं। परिणामों के बारे में चिंता न करें और अगर आप इसके लिए सलाखों के पीछे जाते है तो जमानत की चिंता न करें। आप एक बड़े नेता के रूप में बाहर आएंगे। डॉ. गुप्ता ने कहा कि मनोहर लाल का यह बयान संविधान की शपथ लेकर खुले कार्यक्रम में अराजकता फैलाने का आह्वान देशद्रोह के समान है। अगर प्रदेश के मुख्यमंत्री ही हिंसा फैलाने, समाज को तुड़वाने और कानून व्यवस्था को खत्म करने की बात करेंगे, तो प्रदेश में कानून और संविधान का शासन चल ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि ऐसी अराजक सरकार को चलता करने का समय आ गया है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए इस तरह के बयान की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। उनके इस बयान पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता समस्त प्रदेश के सभी 22 जिलों में मंगलवार को मुख्यमंत्री का पुतला फूंकेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विरेंद्र कुमार, युवा जिलाध्यक्ष राजन हिंदुस्तानी, विधानसभा अध्यक्ष हंसराज सामा, संगठन मंत्री महाबीर चौबुर्जा, विधानसभा महिला अध्यक्ष स्वर्ण कौर उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed